Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

ब्लाक प्रमुख ने रामलीला में किया लोगों का सम्मान

unnao ramlila

समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में विजयदशमी के पवित्र पावन पर्व के अवसर पर ग्राम सभा सरोसा एवं चमरौली में रामलीला का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस मौके पर आयोजित दशहरा मेला कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भगवान राम के पद चिन्हों पर चलने को कहा।

धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम

कहा कि भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लें। साथ ही असत्य पर सत्य की विजय एवं अहंकार के पतन के पर्व को खुशी-खुशी मनाएं। इस मौके पर उन्होंने ग्राम प्रधान राजकुमार मिश्रा, श्रवण तिवारी, समर बहादुर, प्रधान चमरौली राकेश दीक्षित तथा पूर्व प्रधान पाली एवं भगवान श्रीराम लक्ष्मण एवं रावण के किरदार निभा रहे कलाकारों का माल्यार्पण कर उनको सम्मानित भी किया। इस मौके पर लोगों ने भी ब्लाक प्रमुख का जोरदार ढंग से स्वागत किया। बड़ी संख्या में इलाके के प्रधान व आम लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की। साथ ही कहा कि यह आयोजन लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। इससे आम लोगों को अच्छे संकल्प लेने की प्रेरणा मिलती है।

ये भी पढ़ेंः झांसी में भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की