Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

सपा ने सीतापुर समेत 3 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

aklesh yadav
अखिलेश यादव।

समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने बीती 28 नवंबर को जिलाध्यक्षों और उपाध्यक्षों की सूची जारी की थी। इसके बाद आज तीन और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इनमें लखनऊ से सटे जिले सीतापुर, शाहजहांपुर और चंदौली शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में हुए उप चुनाव के परिणामों को लेकर समाजवादी पार्टी काफी उत्साहित है और अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। सीतापुर जिले में छत्रपाल सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शाहजहांपुर का जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद को बनाया गया है।इसी क्रम में चंदौली का जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को बनाया गया है।

चंदौली-शाहजहांपुर के भी जिलाध्यक्ष घोषित

बताते चलें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी के 15 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इनमें 4 उपाध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं। माना जा रहा है कि सपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस ली है। उसी दिशा में पार्टी तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है। बताते चलें कि उप चुनाव में परिणाम को लेकर सपा काफी उत्साहित है और तेजी से अपने संगठन पर काम कर रही है। बताते चलें कि हाल ही में कांग्रेस ने भी अपने जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी की थी। माना जा रहा है कि सभी दल आने वाले 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ेंः सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की पहली सूची, उपाध्यक्ष और महामंत्री भी घोषित 

ये भी पढ़ेंः कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा