Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

नहीं रहे वरिष्ठ वकील एवं राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश के जाने-माने वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी भी बड़े अधिवक्ता हैं और उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं। बताते हैं कि आने वाली 14 सितंबर को उनका 96वां जन्मदिन था। उनके बेटे महेश ने बताया है कि पिता का अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में किया जाएगा।

रविवार सुबह हुआ निधन  

बताते चलें कि वह राष्ट्रीय जनता दल से मौजूदा राज्यसभा सांसद थे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वह कानून मंत्री रह चुके थे और दो बार मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भी रहे। उनका जन्म आजादी से पूर्व पाकिस्तान स्थित सिंध प्रांत में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू तथा पीएम नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ेंः पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां गंगा जी में विसर्जित, गढ़मुक्तेश्वर में हुआ विसर्जन