बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग दुखद घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। एक 17 साल की छात्रा ने मां की डाट से नाराज होकर फांसी लगा ली।
वहीं 23 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि उनका बेटा तनाव में था। क्यों तनाव में था, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के मजरा स्वामीदीन डेरा के रहने वाले संतोष यादव की बेटी रोशनी (17) ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मां की नींद खुली तो देखा बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है।
मां निर्मला ने इधर-उधर तलाश की। बाद में कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटक रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। मौके ...