Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: दोषी

UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

UP : जालौन ट्रिपल मर्डर में दोषी डिप्टी एसपी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के जालौन में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी भगवान सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल, वर्ष 2004 में जालौन की कोंच कोतवाली में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 8 नवंबर 2019 को अदालत ने इस मामले में सीओ भगवान सिंह को दोषी पाया था। साथ ही उनको उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उधर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की है। साथ ही आभार भी जताया है। यह था पूरा मामला दरअसल, वर्ष 2004 में उप निरीक्षक के रूप में तैनात भगवान सिंह पर ट्रिपल मर्डर का आरोप लगा था। घटना 1 फरवरी 2004 को कोंच कोतवाली में हुई थी। वहां पुलिस फायरिंग में सपा नेता सुरेंद्र निरंजन, महेंद्र और दयाशंकर झा मारे गए थे। वहीं 4 लोग घायल हो गए थे। उस वक्त भगवान सिंह कोंच कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ये भी पढ़ें : यूपीः थाने में महिला के सामने ‘म...
पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा

पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा

Breaking News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत के खिलाफ आग उगलने वाले पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासन एवं राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को वहां की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। दरअसल, 3 नवंबर 2007 को पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाने पर पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ के खिलाफ दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान मुशर्रफ को 31 मार्च 2014 को इस मामले में दोषी भी ठहराया गया था। देश द्रोह के इस मामले में मुशर्रफ को मौत की सजा मिली है। बताते हैं कि मुशर्रफ ने जजों को नजबंद करने के बाद संविधान को खत्म करते हुए तख्ता पलट दिया था। इसके बाद देश की कमान अपने हाथों में ले ली थी। देशद्रोह के जुर्म में अदालत ने सुनाई सजा अब इसी मामले में आज मंगलवार को पाकिस्तान में पेशावर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई है। यह सज...
बांदा में फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर भाजपा नेता ने लगाई फांसी, मौत से परिजनों में कोहराम

बांदा में फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर भाजपा नेता ने लगाई फांसी, मौत से परिजनों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले में एक भाजपा नेता ने बीती रात अपने फेसबुक एकाउंड पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं दूसरी ओर परिचित भी स्तब्ध रह गए। सुसाइड नोट में भाजपा नेता ने साफतौर पर मौत के लिए अपनी पत्नी को दोषी ठहराया है। साथ ही पत्नी की बहनों, भाइयों और बहनोइयों को भी दोषी ठहराया है। भाजपा नेता ने लिखा है कि पत्नी और उसके रिश्तेदार उसे और उसके परिवार को जीने नहीं देंगे, जैसी धमकिया देते थे। पत्नी और रिश्तेदार देते थे धमकी, चैन से जीने नहीं देंगे   बताते हैं कि नरैनी कस्बे में रामलीला मैदान के सामने रहने वाले हरिशंकर चौरसिया के पुत्र 30 वर्षीय सौरभ चौरसिया उर्फ बऊआ, वर्तमान में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और महोबा से पार्टी के लिए सक्रिय रहते हैं। बीती रात करीब 11 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे और इसी बीच उन्होंने अपने फेसबुक एका...