पति ने मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी फांसी पर झूली
समरनीति न्यूज, बांदा : पति के मोबाइल न देने से नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि रात में फोन को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। इसके बाद घटना हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार बांदा के बिसंडा क्षेत्र के बेलगवां के मजरा पल्हरी पुरवा के रहने वाले मनोज की पत्नी गुंजन उर्फ राजकली (20) ने बीती रात फांसी लगा ली। मृतका के चचिया ससुर पूर्व प्रधान मेवालाल का कहना है कि दोनों की शादी 8 फरवरी 2023 को हुई थी।
ये भी पढ़ें : Banda : शटडाउन बावजूद अचानक चालू कर दी बिजली, विद्युतकर्मी की मौत
बीती रात गुंजन ने अपनी मां से बात की। इसके बाद दोबारा मोबाइल मांगा तो पति ने मना कर दिया। इसपर दोनों में कुछ कहासुनी हुई। रात में पत्नी ने फांसी लगा ली। सुबह उसका फांसी पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर ...