Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: पहुंची

Corona Vaccine : बांदा पहुंची कोरोना वैक्सीन, पहले चरण में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके

Corona Vaccine : बांदा पहुंची कोरोना वैक्सीन, पहले चरण में 400 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेंगे टीके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना वैक्सीन का इंतजार खत्म हो गया है। बांदा में कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड बाक्स में वैक्सीन कोविड कोल्ड चेन भंडारण कक्ष पहुंचीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोल्ड चेन रूम में इसे निर्धारित तापमान पर रखा गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। शनिवार 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में कुल 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने नवनिर्मित कोविड कोल्ड चेन भंडारण कक्ष का शुभारंभ किया। व्यवस्था का पूरा निरीक्षण किया। शनिवार को शुरू होगा वैक्सिनेशन का काम शुक्रवार को मंडल वैक्सीन भंडारण कक्ष से पुलिस सुरक्षा के बीच वैक्सीन वैन जिला वैक्सीन भंडारण कक्ष पहुंची। डीएम की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीन को आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रीजरेटर) में रखा गया। डीएम ने नवनिर्मित कोविड कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण ...
बांदा में आज एक और स्पेशल ट्रेन पहुंची, 1699 कामगार घर लौटे

बांदा में आज एक और स्पेशल ट्रेन पहुंची, 1699 कामगार घर लौटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुजरात के सूरत जिले से 1699 प्रवासी श्रमिकों को लेकर एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची। स्पेशल ट्रेन से आए श्रमिकों को बसों से उनके घर भेजा गया। इस ट्रेन में लगभग 30 जिलों के प्रवासी मजदूरों ने घर वापसी की है। ट्रेन से उतारने के बाद मजदूरों को बसों से रवाना किया गया। यह ट्रेन दोपहर बाद 3:45 बजे गुजरात के सूरत से बांदा पहुंची। इस ट्रेन में कुल 1699 श्रमिकों में सबसे ज्यादा बांदा के 798 श्रमिकों शामिल रहे। बीती रात भी दो ट्रेनों से बांदा पहुंचे श्रमिक इन सभी को बांदा रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थित ढंग से उतारा गया। इसके इसके बाद इनकी जांच की गई। फिर घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान प्लेटफार्म को भी सेनेटाइज किया गया। इसके साथ ही श्रमिकों के शूटकेस और दूसरे सामान को भी सेनेटाइज किया गया। सभी को लंच पैकेट देने के बाद घरों के लिए बसों से रवाना किया गया। बसों पर सु...
रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, चल सकती हैं अदिती के विकल्प को बड़ा दांव

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, चल सकती हैं अदिती के विकल्प को बड़ा दांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/रायबरेलीः आज मंगलवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली पहुंचीं। यहां उनका जोरदार ढंग से स्वागत हुआ। अपना मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका गांधी प्रदेश कार्यकारिणी के लिए आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करेंगी। इससे पहले वह करीब दो माह पूर्व रायबरेली आईं थीं। यहां प्रियंका के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुककर संगठन के कामकाज की समीक्षा करने की तैयारी है। इसी गेस्ट हाउस में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के प्रशिक्षण को एक कार्यशाला का आयोजन होना है। मनीष सिंह हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल इस कार्यशाला में हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार लल्लू की 45 सदस्यों वाली टीम प्रशिक्षण लेगी। दरअसल, इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को मजबूती देना है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से मनीष सिंह पर दांव लगा स...
ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

ममता बनर्जी का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मीम शेयर करना भारी पड़ गया। 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब प्रियंका अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक बदली हुई तस्वीर (मीम) सोशल मीडिया पर साझा करने पर प्रियंका शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। गिरफ्तारी को बताया था अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला   इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले बताया गया। फिलहाल गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कोर्ट इस मामले पर 14 मई को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता की पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील नीरज किशन कौल ने इस मामल...
प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संभाली महासचिव की कुर्सी, पहले पति को छोड़ा ईडी दफ्तर

प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर संभाली महासचिव की कुर्सी, पहले पति को छोड़ा ईडी दफ्तर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बुधवार को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर महासचिव पद की कुर्सी संभाल ली। कांग्रेस दफ्तर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट बाड्रा के साथ ईडी दफ्तर पहुंची। वहां पति को छोड़ने के बाद प्रियंका सीधे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं और वहां अपनी जिम्मेदारी संभाली। वाड्रा पर बोलीं, पूरी दुनिया जानती है क्या हो रहा  इसी दौरान पत्रकारों ने प्रियंका को घेर लिया। राबर्ट पर पूछे गए सवाल पर प्रियंका ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि क्या हो रहा है। वहीं खुद को महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि कि ‘मैं बहुत ही खुश हूं कि राहुल जी ने यह जिम्मेदारी दी है।’ बताया जाता है कि ईडी की पेशी के लिए बाड्रा एक दिन पहले ही लंदन से लौटे हैं और वह वहां पर अपनी मां का इलाज करा रहे थे। बताते चलें कि मनी लान्ड्रिंग केस में वाड्रा अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। अदाल...