लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पाॅश इलाके आवास विकास के कई ब्लाकों में पेयजल संकट बुरी तरह से गहरा गया है। जल संस्थान की लापरवाही और उसपर तकनीकि गड़बड़ियां आम जनता पर भारी पड़ रही है। आज शुक्रवार सुबह सिर्फ 15 मिनट के लिए पानी की सप्लाई आई। इस वजह से पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। आम लोग अपनी रोज-मर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए भी परेशान रहे। वहीं विभागीय अधिकारियों ने इसकी अलग ही वजह बताई।
तीन दिन से 15 मिनट पानी की सप्लाई
बताते चलें कि आवास विकास में सिर्फ एक समय सुबह 7 बजे पानी की सप्लाई एक घंटे के लिए खोली जाती है। वह भी कई बार कर्मचारी की लापरवाही से ठीक समय पर चालू नहीं हो पाती। या फिर समय से पहले ही बंद कर दी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलसंस्थान ने एक ही कर्मचारी को तैनात कर रखा है, जो घाघ बन गया। मनमानी से काम करता है।
कर्मचारियों की लापरवाही जनता पर भार...