Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मांग

उन्नाव में उग्र किसानों का पथराव, सीओ समेत चार सिपाही घायल-लाठीचार्ज

उन्नाव में उग्र किसानों का पथराव, सीओ समेत चार सिपाही घायल-लाठीचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः यूपी औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ड्रीम प्रोजेक्ट ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजे की मांग को आज शनिवार को उन्नाव में किसानों ने बवाल कर दिया। किसानों ने पुलिस और अधिकारियों पर पथराव किया, जिसमें सीओ समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। इतना ही नहीं सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे किसानों ने वहां खड़ी बस, कार और जेसीबी जमकर तोड़फोड़ की। ट्रांस गंगा सिटी में मुआवजा मांग रहे किसान प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए एक दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस बुलाई। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े, तब कहीं जाकर किसानों को खदेड़ा गया। पथराव में घायल सीओ व चारों सिपाहियों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थिति तनावपूर्ण है और किसान भी लाठी-डंडे लेकर डटे हुए हैं। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज से कई किसानों को भी चोटें लगी हैं। किसान जख्मी हुए हैं। जिलाधिकारी देवे...
पीएम मोदी को खून से लैटर लिखकर दी जन्मदिन की बधाई, मांगा अलग बुंदेलखंड राज्य

पीएम मोदी को खून से लैटर लिखकर दी जन्मदिन की बधाई, मांगा अलग बुंदेलखंड राज्य

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः अलग बुंदेलखंड की मांग को लेकर महोबा के आल्हा चौक में बीते 447 दिनों से अनशन कर रहे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग ढंग से जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को 69वें जन्मदिन पर खून से खत लिखकर बधाई दी। साथ ही प्रधानमंत्री से अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की भी मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कहा, खनन के नाम पर लुट रहा बुंदेलखंड उन्होंने पत्र में लिखा है कि यहां के लोगों के दिलों में आप (पीएम मोदी) बसते हैं, इसीलिए ही यहां बार-बार आपकी पार्टी जीतती है। लिखा है कि बुंदेलों ने प्रत्याशी नहीं देखे, बल्कि आपको देखकर चयन किया है। पत्र में यह भी लिखा है कि खनन के नाम पर बुंदेलखंड को लूटा जा रहा है। इस मौके पर बुंदेलखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दीपेंद्र परिहार, सुरेश सोनी, हरीओम निषाद, कल्लू चौरसिय...
कांग्रेस की लोकसभा में अनोखी मांग, अभिनंदन की ‘मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करे मोदी सरकार

कांग्रेस की लोकसभा में अनोखी मांग, अभिनंदन की ‘मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करे मोदी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा में कांग्रेस नेता ने मांग उठाई है कि पायलट अभिनंदन की मूंछों को 'राष्ट्रीय मूंछें' घोषित किया जाए। यह मांग कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उठाई है। उनकी इस अनोखी मांग की खूब चर्चा हो रही है। साथ ही कांग्रेस नेता ने मांग की है कि पाकिस्तान में घुसकर उसका विमान गिराने वाले बहादुर पायलट अभिनंदन को पुरस्कार देना चाहिए। पुरस्कार देने की भी मांग की   साथ ही अधीर रंजन ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की एयर स्ट्राइक का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। बताते चलें कि अभिनंदन की बहादुरी को पाकिस्तान अबतक भूला नहीं है। यही वजह है कि अभी कुछ दिन पहले वर्ल्डकप से ठीक पहले पाकिस्तान ने विज्ञापन का वीडियो बनाया। इस वीडियो में अभिनंदन का मजाक बनाया गया था। ये भी पढ़ेंः GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी ...
बेटे को खोने वाले पिता की कोर्ट से गुहार, प्रज्ञा सिंह के चुनाव लडऩे पर लगे रोक..

बेटे को खोने वाले पिता की कोर्ट से गुहार, प्रज्ञा सिंह के चुनाव लडऩे पर लगे रोक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः मालेगांव ब्लास्ट में जमानत पर चल रही साध्वी प्रज्ञा सिंह के चुनाव लडऩेकी खबर ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। साध्वी प्रज्ञा खुलकरकांग्रेस पर हमलावर है तो बीजेपी लगातार प्रज्ञा सिंह का बचाव कर रही है। फिलहाल प्रज्ञा के चुनाव लडऩे का मामला कोर्ट पहुंच गया है। मालेगांवब्लास्ट में बेटे को खोने वाले एक पिता ने एनआईए कोर्ट को अर्जी देकरचुनाव लडऩे पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। मुंबई की विशेष अदालत में दी गई अर्जी   मुंबई स्थित विशेष एनआईए अदालत में निसार सईद ने अर्जी देकर प्रज्ञा के चुनाव लडऩे पर रोक लगाने की मांग की है। अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा स्वास्थ्य आधार पर जमानत पर हैं। अगर वह इस भीषण गर्मी में भी चुनाव लडऩे के लिए स्वस्थ हैं, तो फिर उन्होंने अदालत को गुमराह किया है। मालूम हो कि बीजेपी ने  बुधवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह...
बेनजीर की भतिजी फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई की मांग

बेनजीर की भतिजी फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की 'सुरक्षित' रिहाई की मांग भारत में ही नहीं बल्कि सीमा पार के कुछ नेक दिल लोग भी कर रहे हैं। इन्हीं अच्छे लोगों में हैं पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा भुट्टो। फातिमा खान एक लेखिका हैं और उन्होंने अमेरिका के अखबार न्यूयार्क टाइम्स में लेख लिखा है। इस लेख के जरिये फातिमा ने इमरान सरकार से मांग की है कि भारतीय पायलट अभिनंदन को तुरंत रिहा करे। उन्होंने कहा है कि उनकी पीढ़ी के युवा पाकिस्‍तानी, भारतीय उपमहाद्वीप में शांति चाहते हैं। इसलिए पाकिस्‍तान को चाहिए कि वह विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित और जल्द रिहाई सुनिश्चित करे। कहा, अनाथों का उप महाद्वीप नहीं बनना बताते चलें कि फातिमा, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के भाई मुर्तजा की बेटी हैं। अपने लेख में फातिमा ने ल...
बांदा में मांगों को लेकर वकीलों ने निकाली रैली, दिखाई एकजुटता

बांदा में मांगों को लेकर वकीलों ने निकाली रैली, दिखाई एकजुटता

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर अपनी 8 सूत्री मांगो को लेकर अधिवक्ताओं ने रैली निकालते हुए आवाज बुलंद की। इस मौके पर सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते अधिवक्ता   सभी अधिवक्ता संघ भवन से निकलकर कलेक्ट्रेट व जजी परिसर होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से निकले। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहते हुए अधिवक्ताओं ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। ये भी पढ़ेंः बांदा में अधिवक्ता की हार्टअटैक से मौत, परिजनों में कोहराम मचा, संघ में शोक की लहर इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर, महासचिव जयकरण वर्मा, अशोक पाठक, उमाशंकर पाल, शमशाद अहमद, आदित्य सिंह, जगदीश सिंह, विजय उपाध्याय, परवेज, अजीज खान, रमेश प्रजापति, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।...
अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज

अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अधिकारिक इंट्री करने वाली प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेसियों का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। कई जगहों से उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। कुछ कांग्रेसी बनारस से प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो गोरखपुर से भी कांग्रेसियों द्वारा उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ चुकी है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कर्मभूमि रही रायबरेली जिले से भी उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठी है। प्रियंका गांधी में इंदिरा का अक्स देख रहे लोग  दरअसल, रायबरेली में ऐसे बहुत से लोग हैं जो प्रियंका गांधी में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जैसा अक्स देखते रहे हैं। बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे के बीच प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने की खबर से देशभर के कांग्र...
रेलवे के रनिंग कर्मचारियों का सरकारी रवैये के खिलाफ काला दिवस

रेलवे के रनिंग कर्मचारियों का सरकारी रवैये के खिलाफ काला दिवस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज गुरूवार को एनसीआरएमयू जंक्सन शाखा की तरफ से आल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के आह्वान पर काला दिवस मनाया। GMC लॉबी पर रनिंग कर्मचारियों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। एनसीआरएमयू के जंक्शन शाखा के शाखा मंत्री विक्रम यादव ने बताया है कि सरकार रेल कर्मचारियों के साथ कुठाराघात कर रही है। मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी   लार्जेस्ट स्कीम को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अभी तक सातवें वेतन आयोग लगने के बावजूद लोको पायलट व गार्ड का माइलेज रेट अभी तक नहीं लगा। साथ ही साथ NPS को खत्म करके पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। शाखा मंत्री विक्रम यादव ने कहा है कि लोको पायलटो का माइलेज रेट को लेकर अब धैर्य जवाब दे रहा है। ये भी पढ़ेंः रेलवे यूनियन ने मांगों को लेकर रोकी शताब्दी, नारेबाजी अगर सरकार जल्दी नहीं चेती तो रेल के कर्मचारी पहले वर्क टू रूल अपनाएग...