कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..
समरनीति न्यूज, कानपुरः कल्याणपुर के मसवानपुर में पंकज गौतम (32) नाम के व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा (27) को शुक्रवार शाम घर में गोली मार दी। तमंचे से पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने बाद में घर की छत पर जाकर खुद को भी गोली मार ली। परिजन दोनों को हैलट लेकर पहुंचे। तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे।
फरवरी महीने में हुई थी दोनों की शादी
बताते हैं कि शहर के ही घंटाघर के स्वरूप नगर की रहने वाली नेहा की शादी फरवरी में ही कपड़ों की सिलाई का ठेका लेने वाले मसवानपुर के पंकज से हुई थी। बताते हैं कि बीते दिवस नेहा ने मायके जाने को लेकर कुछ कहा तो घर में विवाद शुरू हो गया। दोनों में मारपीट हुई फिर पंकज ने घर में रखा तमंचा निकाला और नेहा की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद वह छत की ओर भागा, वहां जाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम अनिल कुमार...