Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Biggest news

Breaking : बांदा की बड़ी खबर सबसे पहले ! कानपुर से जिंदा लौटी बांदा की नदी में मृत मिली महिला, पोस्टमार्ट में हुई थी हत्या की पुष्टि

Breaking : बांदा की बड़ी खबर सबसे पहले ! कानपुर से जिंदा लौटी बांदा की नदी में मृत मिली महिला, पोस्टमार्ट में हुई थी हत्या की पुष्टि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले केन नदी में जिस महिला का शव मिला था। वह आज जिंदा लौट आई। महिला के शव की पहचान पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने बिलोड़ा डेरा, जसपुरा की रहने वाली जयदेवी के रूप में की गई थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हत्या का कारण गला दबाना आया था। इसके बाद पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ। मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने कही यह बात इसी बीच आज शनिवार को एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में वही महिला जिंदा लौट आई। खुद थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह जिंदा है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला कानपुर के घाटमपुर से लौटी है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल मामले में आए इस मोड़ ने पूरे पुलिस महकमे के अधिकारियों को हिलाकर रख दिया है। संभवत: इसमें थाना पु...
UP : शमशान घाट की छत गिरने से 19 की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

UP : शमशान घाट की छत गिरने से 19 की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार को यूपी के गाजियाबाद के पास मुरादनग में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक शमशाम घाट की छत गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुख जताया है। साथ ही मामले में रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। बताया जाता है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा लोग हुए घायल परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार और परिचित शव को लेकर शमशाम घाट पहुंचे। बताते हैं कि अंतिम संस्कार चल ही रहा था कि तभी शमशान घाट की छत गिर पड़ी। मलबे के नीचे दर्जनों लोग दब गए। इनमें से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत के निर्देश दिए। ...
Update- BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़

Update- BiG News: विकास दुबे ढेर, कानपुर में मुठभेड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी के कानपुर से शुक्रवार सुबह बड़ी खबर आई है। मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार मोस्टवांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे मुठभेड़ में मारा गया है। बताते हैं कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश से यूपी लाते वक्त एसटीएफ की कार हादसे का शिकार हो गई। इसी में विकास दुबे भी सवार था। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में घटना में गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। भौती के पास हुई पुलिस मुठेभड़ यह मुठभेड़ कानपुर से करीब 17 किमी दूर भौती के पास हुई। बताते हैं कि एसटीएफ की गाड़ी के हादसे में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। वहीं गोली लगने से भी पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घायल हालत में पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल बताया जाता है कि कानपुर के भौती में भागते समय विकास ने पुलिस कर्मियों की पिस्टल छीन ली। इसके बाद जब एसटीएफ और पुलिस कर्मियों ने उसे...
Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवांटेड विकास दुबे गिरफ्तार, उज्जैन महाकाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः कानपुर के चौबेपुल के बिकरु गांव में 2/3 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत 8 पुलिस वालों की हत्या का मास्टरमाइंड 5 लाख का ईनामी बदमाश विकास दुबे गिरफ्तार हो गया है। उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद कथिततौर पर खुद सरेंडर कर दिया। दर्शन के बाद वह खुद ही चिल्लाने लगा कि 'मैं ही विकास दुबे हूं।' इसके बाद गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। उज्जैन के फ्रीगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे किसी गुमान जगह पर ले गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि एक सुरक्षा कर्मी द्वारा पहचानने के बाद उसकी सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है इस दौरान पुलिस के सामने वह चिल्लाता रहा कि वही सहेवा कानपुर वाला विकास दुबे है। 7 दिन चकमा देने के बाद पहुंच गया उज्जैन वहीं यूपी पुलिस भी सूचना मिलने के बाद उसे लेने रवाना हो ग...
यूपी की सबसे बड़ी खबरः CM योगी को जान से मारने की धमकी, STF अलर्ट

यूपी की सबसे बड़ी खबरः CM योगी को जान से मारने की धमकी, STF अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शुक्रवार को यूपी की बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज यूपी पुलिस को व्हाट्सएप पर मिला है। इसके साथ ही एसटीएफ अलर्ट हो गई है और छानबीन शुरू कर दी है। बताते हैं कि यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सऐप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज को भेजने वाले ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। STF अलर्ट, छानबीन में जुटी मामले को लेकर राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है जिससे यह मैसेज आया है। बताया जाता है कि यह मैसेज 21 मई यानि गुरुवार रात करीब 12:32 बजे वाट्सऐप पर आया है। मैसेज की जांच के बाद इंस्पेक्टर गोमतीनगर की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताते चलें कि सीएम योगी सख्त सुरक्षा के घेरे में रहते हैं। बताते चलें कि यूपी के सीएम योगी 24 घं...
सबसे बड़ी खबरः देश में दो सप्ताह और लाॅकडाउन, गृह मंत्रालय के आदेश

सबसे बड़ी खबरः देश में दो सप्ताह और लाॅकडाउन, गृह मंत्रालय के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए केंद्र सकार ने 3 मई तक लागू लाॅकडाउन को अब दो सप्ताह तक और बढ़ा दिया है। यानी अब लाॅकडाउन 18 मई तक लागू रहेगा। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत 4 मई से आगे दो सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। अब आने वाली 18 मई तक लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा। बताते हैं कि इस दौरान सार्वजनिक परिवहन जैसे रेल और विमान आदि सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं ग्रीन जोन में गृहमंत्रालय ने कुछ छूट जरूर दी है। इसके साथ ही आरेंज जोन में आने वाले जिलों को अलग तरह से कुछ छूट दी जा सकती है। बहरहाल, सरकार ने बड़ी ही समझदारी के साथ जोन के तहते जिलों को बांटा है, ताकि कोरोना के खतरे को खत्म किया जा सके। स्थिति के अनुसार बदलेंगे जिलों के जोन बताया जाता है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने पूरे देश...