Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: caught by police

इंस्पेक्टर की बेटी ने भाई को मारीं 3 गोलियां, फिर बनाई कहानी-मगर पकड़ी गई

इंस्पेक्टर की बेटी ने भाई को मारीं 3 गोलियां, फिर बनाई कहानी-मगर पकड़ी गई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : चकरघुनाथ मोहल्ले में रहने वाले आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर की 15 साल की बेटी ने अपने ही भाई को गोली मार दी। लड़की ने एक के बाद एक 3 गोलियां मारी। इसके बाद पुलिस को कहानी बनाकर सुना दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि लुटेरों ने यह वारदात की है। हालांकि, उसका झूठ पकड़ा गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि आजमगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह का परिवार इस वक्त चकरघुनाथ में रहता है। आजमगढ़ में तैनात हैं इंस्पेक्टर, प्रयागराज में परिवार परिवार में पत्नी सुभद्रा और 11वीं में पढ़ने वाला बेटा अमरेंद्र (17) और 9वीं में पढ़ने वाली बेटी रहती है। बताते हैं कि मंगलवार रात करीब साढ़े 7 बजे के आसपास घर से गोलियां चलने की आवाज आईं। आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि अमरेंद्र खून से लथपथ हालत में जमीन पर...
बांदाः हाथ में तमंचा लेकर दिखाई हीरोपंती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि..

बांदाः हाथ में तमंचा लेकर दिखाई हीरोपंती, फिर हुआ कुछ ऐसा कि..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हाथ में तमंचा लेकर हीरोपंती दिखाते हुए एक युवक ने फोटो खिंचाई। इसके बाद उस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो तेजी से वायरल हुई और हर ओर उसकी चर्चा होने लगी। बांदा पुलिस ने मामले की जांच की तो युवक की पहचान भी कर ली। बाद में उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। कोर्ट ने युवक को उसे जेल भेज दिया है। अब वह अपनी करनी पर पछता रहा है। पूरा मामला बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पैलानी के अमलोर से युवक गिरफ्तार बताया जाता है कि जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव के रहने वाले युवक गोरे उर्फ भूपेंद्र सिंह पुत्र फूल सिंह ने करीब हफ्तेभर पहले देशी अवैध तमंचा हाथ में लेकर फोटो खिंचाई। इसके बाद उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते फोटो पूरे इलाके में फैल गई। लोगों में जकर चर्चा होने लगी। इसके बाद पुलिस के भी जानकारी होने पर फोटो का संज्ञा...
कानपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागीं दो लड़कियां, कुछ घंटे बाद ही..

कानपुर में क्वारंटाइन सेंटर से भागीं दो लड़कियां, कुछ घंटे बाद ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः महानगर में बने राजकीय बालिका संरक्षण गृह का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में वहां की 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। आज गुरुवार को फिर इस मामले ने तूल पकड़ा है। दरअसल, इनमें से दो लड़कियां क्वारंटाइन सेंटर से भाग निकली हैं। गुरुवार सुबह भागीं इन लड़कियों को शाम होने से पहले ही पुलिस ने कानपुर शहर के सीसामऊ से पकड़ लिया। बाद में इनको दोबारा क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती करा दिया गया। लेकिन इसके साथ ही मामला सुर्खियों में छा गया। बताते चलें कि बीते दिनों बालिका संरक्षण गृह में 57 लड़कियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही हल्कों में हड़कंप मच गया था। इसका खुलासा उस वक्त हुआ था जब स्वरूप नगर में स्थित एक राजकीय बालिका गृह की महिला संक्रमित मिली थीं। कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोबारा पकड़ा इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले लोग...
बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

बांदा पुलिस ने लाॅकडाउन में गांजा बेचने जा रहे शख्स को दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लाकडाउन के बीच पुलिस ने गांजा कारोबार पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताते हैं कि गांजे के साथ पकड़ा गया व्यक्ति शातिर चोर भी है। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे जेल भेज रही है।  मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। इसकी जानकारी बबेरू इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने दी। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बबेरू से गांजा बेचने जाते समय एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज रही पुलिस युवक ने अपना नाम संत राम कुशवाहा पुत्र राम शरण निवासी ग्राम आछाह बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस को ने युवक के कब्जे से 1 किलो 95 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इससे पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर शुक्ला ने बता...
किसिंग के जोश में लड़के ने खोए होश, लड़की ने काटी जीभ..

किसिंग के जोश में लड़के ने खोए होश, लड़की ने काटी जीभ..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः किसिंग के जोश में एक लड़के ने होश खो दिए। वह अपनी महिला दोस्त को किस कर रहा था उसकी खास शर्त को भी भूल गया। इसके बाद जो हुआ उसपर यकीन नहीं किया जा सकता। लड़का को अस्पताल भेजा गया और अब उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं उसकी महिला पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत ने एक साल की सजा सुनाते हुए उसपर जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, यह घटना अमेरिका के डेट्रायट शहर की है और घटनाक्रम भी बड़ा अजीब है। वहां 55 साल की यूलेट वेगेवॉर्थ नाम की महिला खुद की मर्जी से अपने पुरुष साथी को किस (चुंबन) दे रही थी। महिला ने पुरुष दोस्त को बार-बार कहा था कि उसे फ्रेंच किस न करे, नार्मल किस करता रहे। पुरुष दोस्त ने जब महिला को किस करना शुरु किया तो बहक गया और जोश में होश खो बैठा। उसने महिला को फ्रेंच किस करना शुरू कर दिया। मना करने के बावजूद जब लड़के ने मह...
शाकाहारी पत्नी के मीठ पकाने से इंकार पर हैवान बन बैठा पति हत्या कर पहुंचा थाने..

शाकाहारी पत्नी के मीठ पकाने से इंकार पर हैवान बन बैठा पति हत्या कर पहुंचा थाने..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः एक शाकाहारी महिला को देर रात शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे पति से मीठ पकाने से इंकार करना भारी पड़ा। महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, महिला शाकाहारी थी और उसका पति मीठ खाता था। बताते हैं कि रात में वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और सो रही पत्नी को जगाकर मीठ दिया और पकाने को कहा। पत्नी ने इससे इंकार कर दिया। इसपर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। हैवान बने शराबी पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। नशा उतरने पर थाने जा पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। रात में नशा उतरने पर थाने जाकर पुलिस के सामने कबूला अपना जुर्म  यह पूरा मामला सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र का है। वहां के मियांपुर गांव के रहने वाले रामलाल पुत्र पहाड़ी शराबी किस्म का व्यक्ति है। बताते हैं कि सोमवार देर रात वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। उसने पत्नी सोनेश्वरी (30...