दो मासूमों पर पागल कुत्ते का हमला, दोनों गंभीर
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में दो मासूमों पर पागल कुत्ते ने हमला करते हुए बुरी तरह से जख्मी कर दिया। एस बच्चे के सिर में जख्म है तो एक बालिका की आंख भी जख्मी हो गई है। शरीर पर कई जगह कुत्ते के काटने से जख्म हो गए हैं। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है, उनको कानपुर रेफर करने तक की बात चल रही है। हालांकि, चिकित्सक उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यह घटना कहला गांव की है। वहां रहने वाले बृजेश (6) पुत्र वीरू केन नदी किनारे सब्जी की बारी में खेल रहा था।
कई और लोगों को भी काटा
बताते हैं कि इसी दौरान वहां एक पागल कुत्ता पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के शरीर के कई हिस्सों पर काटा। यहां तक कि उसके सिर में भी गहरा जख्म कर दिया। लोगों का ध्यान गया तो बच्चे को बचाने दौड़े। बाद में कुत्ता गांव की बस्ती में जा घुसा। बताते हैं कि वहां भी कुत्ते ने कई लोगों को काटा। गां...