Update : लखनऊ में विधानभवन गेट पर दरोगा ने खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट में लिखा-मुख्यमंत्री जी..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार को एक पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने विधान भवन के गेट नंबर-7 के सामने स्थित पार्किंग में अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी। घटना से वहां हड़कंप मच गया। भागकर लोग वहां पहुंचे और खून से लतपत दरोगा को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा का नाम निर्मल कुमार चौबे (53) था। इस दौरान उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जो कि मुख्यमंत्री को संबोधित है। घटना से वहां हड़कंप मच गया। वहीं परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो पत्नी समेत बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुख के मारे खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
सुसाइड नोट में बीमारी बताई वजह
पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर का कहना है कि मृतक दरोगा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जो कि मु...