भाजपा विधायक के फिर बिगड़े बोल, सीएम योगी को बताया कलयुग का हनुमान, ममता को राक्षस
समरनीति न्यूज, लखनऊः महिला नेताओं के प्रति विवादित बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर विवादित बोल, बोले हैं। अबकी बार उन्होंने अपने विवादित बयान से पूरी की पूरी रामायण ही रच डाली है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को राम तो सीएम योगी को कलयुग का हनुमान बताया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राक्षस कहा डाला है। सुरेंद्र ने कहा है कि मोदी और योगी ने राम-हनुमान का अवतार ले लिया है। इसलिए 2024 तक भारत हिंदू राष्ट घोषित हो जाएगा।
अपने नेताओं को खुश करने में नहीं छोड़ी कसर
अपने नेताओं को खुश करने के लिए भाजपा विधायक ने पीएम मोदी और योगी के सम्मान में खूब बाते कीं, यहां तक तो ठीक था लेकिन वहीं ममता बनर्जी की तुलना राक्षसों से कर दी। कहा, "पहले जमाने में राक्षस और राक्षसिनी होती थीं लेकिन आज वो परंपरा समाप्त हो गई। अ...