‘परिवार संपर्क’ अभियानः भाजपा प्रदेश व कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सैंकड़ों लोगों से मुलाकात की
समरनीति न्यूज, लखनऊः केंद्र सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परिवार संपर्क’ अभियान आज गुरुवार को पूरे जोरशोर से शुरू हुआ। गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जहां लखनऊ में उत्तरी मंडल के बाबूगंज क्षेत्र मनकामेश्वर वार्ड में बूथ नंबर 153 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र की प्रतियां, सैनिटाइजर और मास्क भेंट किए। साथ ही लोगों को सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
पूरे प्रदेश में अभियान ने जोर पकड़ा
प्रदेश में कानपुर समेत अन्य महानगरों में भी इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के पत्र की प्रति लेकर घर-घर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों तक पहुंचाया।
वहीं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कानपुर महानगर के विजय नगर ...