Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: returned

महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब

महिला से बोले ठग, 101 कदम चलने पर मिलेंगी देवी, वापस लौटीं तो सबकुछ था गायब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : कभी-कभी पढ़े लिखे लोगों के साथ भी ठगी की ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि जिनपर एकाएक यकीन करना संभव नहीं होता। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो ठगों ने एक महिला कर्मचारी को अपने जाल में ऐसा फांसा कि उन्होंने ठगों को 80 हजार की नगदी और जेबर तक दे डाले। इसके बाद ठगों ने उनसे कहा कि 101 कदम चलकर जाओ तो आगे देवी मिलेंगे, बिना डरे लौट आना। वापस लौंटी तो ठग रुपए लेकर चंपत हो चुके थे। तब महिला को एहसास हुआ कि उनको बेवकूफ बनाकर ठगा जा चुका है। अब पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है। यह घटनाक्रम राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर शहर में हुआ। बातों में उलझाकर ठगा बताया जाता है कि शहर आनंद नगर मोहल्ले की रहने वाली माया देवी सिंचाई विभाग विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह अपने घर के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थीं। इसी बीच उनको दो ल...
सात फेरों के बीच कोरोना की इंट्री, दुल्हन क्वारंटाइन-दूल्हा खाली हाथ लौटा

सात फेरों के बीच कोरोना की इंट्री, दुल्हन क्वारंटाइन-दूल्हा खाली हाथ लौटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः वैश्विक महामारी कोरोना का शादी-ब्याह पर भी इसका असर पड़ा है। कुछ घटनाक्रम काफी चौंकाने वाले भी हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अनलाॅक-1 में शादी के सात फेरे ले रहे दूल्हा-दूल्हन को काफी अजीबो-गरीब स्थिति से गुजरना पड़ा। यूपी के बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में सरीला गांव में हो रही एक शादी की खुशियां उस वक्त उड़ गईं, जब दुल्हन के घर पर 'कोविड-19 मिलिए मत, क्वारंटाइन किया घर,' का नोटिस चस्पा हो गया। फिर क्या था, दुल्हन को फेरे लेने के बाद क्वारंटाइन करा दिया गया है। वहीं दूल्हा बिना दुल्हन लिए फिलहाल खाली हाथ लौट गया। लड़की के पिता ने बताया कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। सबकुछ ठीक होने के बाद बेटी की विदाई की जाएगी। इसी पर सभी पंचों ने रजामंदी की है। साथ ही कोरोना संकट में यही जरूरी भी है। सभी रस्में पूरी होने के बाद आई कोरोना की खबर बताया जाता है कि सरिला के क्व...
बांदा से लौटे मुख्यमंत्री योगी, मंडल में बड़ा फेरबदल संभव..

बांदा से लौटे मुख्यमंत्री योगी, मंडल में बड़ा फेरबदल संभव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा दौरे के कार्यक्रम में अंतिम क्षणों में हुए बदलाव के चलते वह दोपहर 2 बजे करीब तिंदवारी पहुंचे। सत्यनारायण इंटर कॉलेज के मैदान में उनका हेलीकाप्टर उतरा और वहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। कालेज मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सलामी भी ली गई वहां से सीएम सीधे कान्हा पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। मंडल के अफसरों संग समीक्षा की वहां गायों को गुड़ खिलाया और व्यवस्थाएं देखीं। हालांकि, सीएम व्यवस्थाओं को लेकर बहुत संतुष्ट नजर नहीं आए। सूत्रों की माने तो सीएम योगी बांदा मंडल में नाखुश से दिखाई दिए। योजनाओं की स्थिति के अलावा गौशालाओं की स्थिति ने उनको परेशान किया। सूत्र बताते हैं कि सरकार के बड़े प्रयासों के बावजूद जमीनी धरातल पर हकीकत नजर नहीं आई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी का निरीक्षण क...
11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयार्क से लौटे ऋषि कपूर

11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयार्क से लौटे ऋषि कपूर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड अभिनेता ऋषि कपूर देर रात 11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। बीती देर रात वह पत्नी नीतू सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। उनके चेहरे में स्माइल के साथ एक सकून, एक राहत थी और पत्नी नीतू भी काफी खुश नजर आ रहीं थीं। बताते दें कि ऋषि कपूर बीते एक साल से न्यूयार्क में इलाज करा रहे थे। अपनी वापसी की जानकारी खुद ऋषि ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर इस तरह से दी। उन्होंने लिखा कि 'घर वापस!!!!! 11 महीने 11 दिन, आप सभी का शुक्रिया!' मां के अंतिम संस्कार में नहीं हो सके थे शामिल उनकी मां कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था और न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। इस दौरान ऋषि कपूर को मां के निधन के अलावा एक और बड़े झटके का सामना करना पड़ा। वो था, कपूर खानदान की बड़ी धरोहर आरके स्टू...
3 साल बाद फिर कनपुरियों को ठगने पहुंचा था अंतरराष्ट्रीय जालसाज रंजन उर्फ बिहारी, भीड़ ने दबोचा-धुना

3 साल बाद फिर कनपुरियों को ठगने पहुंचा था अंतरराष्ट्रीय जालसाज रंजन उर्फ बिहारी, भीड़ ने दबोचा-धुना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लगभग कानपुर से तीन साल पहले लोगों को ठगकर भागा अंतरराष्ट्रीय जालसाज रंजन उर्फ रूपेश यादव उर्फ बिहारी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। चौंकाने वाली यह है कि लगभग तीन साल पहले 30 प्रतिशत वापसी का हवाला देकर यह शातिर ठग लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया था। लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। बताते हैं कि यूपी के अलावा बिहार, हांगकांग और नेपाल जैसे देशों में अपना नेटवर्क फैलाने वाले रंजन यादव पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। लोगों ने पहचानने के बाद दबोचा, पुलिस को सौंपा  इसी दौरान रविवार को यह शातिर ठग कानपुर में आम जनता के हत्थे चढ़ गया। कहा जाता है कि यह ठग तीन साल पहले की तरह ही दोबारा लोगों को चूना लगाने के लिए आया था लेकिन इस बार लोगों ने उसको पहचान लिया। उसकी पहचान होते ही लोगों ने उसे दबोच लिया और पुराना हिसाब बराबर करने को कहा। इसके बाद लोगों ने उसकी पिट...
पांच साल बाद फिर दुनिया के सामने आया खूंखार आतंकी बगदादी

पांच साल बाद फिर दुनिया के सामने आया खूंखार आतंकी बगदादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंक का पर्याय अबु बकर अल-बगदादी पांच साल बाद दुनिया के सामने आ ही गया। 29 अप्रैल को आतंकी संगठन की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया जिसमें बगदादी को देखा जा सकता है। वीडियो में बगदादी ने जिस तरह श्रीलंका में बम धमाके के हमलावरों को बधाई दे रहा है उससे सवाल उठने लगा है कि बगदादी का श्रीलंका के ब्लास्ट से कनेक्शन जरूर है। वीडियो में बगदारी हाल में सीरिया के अल-बगूज शहर में मिली हार पर बात कर रहा है। उसने कहा कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। इसके अलावा बगदादी ने श्रीलंका में हुए सीरियल बम धमाकों को अंजाम देने वाले आत्मघाती हमलावरों को बधाई भी दी। पहले से ज्यादा स्वस्थ दिखाई दे रहा बगदादी  वीडियो में बगदादी काफी स्वस्थ दिख रहा है। उसकी सेहत काफी अच्छी है, जबकि तमाम अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों मेंं इराक और पश्चिमी देशों के हवाई हमलों में बगदादी के घायल होने का कई बार दावा किय...
GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़

GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः शुक्रवार रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार करके विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भारत आ गए। इसके साथ ही लंबा इंतजार खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि अमृतसर से पायलट अभिनंदन को लेकर वायुसेना के विमान से दिल्ली ले जाया जा रहा है। वहां उनके माता-पिता और पत्नी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। बताया जाता है कि दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए सेना के अस्पताल ले जाया जाएगा। वहां बेस हॉस्पिटल या रिसर्च रेफरल अस्पताल में उनको दाखिल किया जा सकता है। पाक रेंजरों ने सौंपा भारत को  आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका बीते 3 दिन से देश के हर नागरिक को इंतजार था। देश का बहादुर बेटा अभिनंदन पाकिस्तान से वतन लौट आया। शुक्रवार शाम को पाकिस्तानी रेंजर्स ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत को सौंपने वाले हैं। इसके साथ ही वहां अभिनंदन के स्वागत को उमड़ी हजारों की भीड़ के अभिनंद..अभिनंदन ...