Update Bollywood : ऋषि कपूर के छोटे भाई अभिनेता राजीव कपूर का निधन
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बाॅलीवुड से एक और स्तब्ध कर देने वाली सामने आ रही है। आज मंगलवार दोपहर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई एक्टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 58 साल के साल के थे। बताते हैं कि हार्ट अटैक के बाद उनको चेंबूर के इलेक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री नीतू सिंह ने भी ट्वीटकर इसकी जानकारी देते हुए दुख प्रकट किया।
अभिनेता रणधीर कपूर ने ट्वीट कर दी जानकारी
उनके निधन की खबर ने पूरे बालीवुड को हिलाकर रख दिया। अभिनेता रणधीर कपूर ने भी अपने छोटे भाई के निधन की पुष्टि की।
उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया, वो अब दुनिया में नहीं रहा। डाक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।' बताते चलें कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने फि...