आज से TV पर देखें रामायण, दो बार होगा प्रसारण
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कोरोना वायरस जैसी वैश्विक बीमारी से बचाने के लिए देशभर में 21 दिन का लाकडाउन घोषित किया है। ऐसे में लोग घरों में बैठे हैं और परिवार के साथ समय दे रहे हैं। लॉकडाउन में देश के टीवी दर्शकों के लिए इसी बीच एक बड़ी खुशी की खबर आ रही है। भारतीय टीवी इतिहास का सबसे लोकप्रिय शो रामायण का फिर से प्रसारण होने जा रहा है। जी हां, इसके प्रसारण की जानकारी खुद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। सूचना मंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।
1987 में हुआ था पहली बार प्रसारण
बताते चलें कि रामायण का सबसे पहले प्रसारण 1987 में शुरू हुआ था, जो एक साल तक 1988 तक चला था। जानकारी के अनुसार केंद्रीय सूचना मंत्री जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट करके बताया है कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का फिर से प्रसारण शुरू होने जा रहा है।...