बांदा डीएम से मिले विहिप-बजरंग दल पदाधिकारी
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से औपचारिक मुलाकात की। देवी का चित्र भेंट करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रेखा भटनागर, बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित पांडे मौजूद रहे। बताते चलें कि हाल ही में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने यहां कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले दीपा रंजन बांदा की जिलाधिकारी थीं। उनका तबादला हो चुका है।
ये भी पढ़ें : खास खबर : मुख्यमंत्री के विभाग में घाटे का बिजनेस, साढ़े 8 करोड़ का ठेका लुढ़ककर ढाई करोड़ पर..
...