Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: women doctors

कानपुर में सरेआम महिला डाॅक्टर व कांग्रेस नेता की पत्नी से चेन लूट

कानपुर में सरेआम महिला डाॅक्टर व कांग्रेस नेता की पत्नी से चेन लूट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : रविवार को कानपुर में महिला डाक्टर समेत दो महिलाओं से लूट की घटनाओं ने पुलिस चौकसी की पोल खोलकर रख दी। इनमें से एक महिला फीजियोथेरेपिस्ट हैं तो दूसरी कांग्रेस नेता की पत्नी हैं। एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं दूसरी घटना में महिला बाइक से गिरकर घायल हुई हैं। रविवार को हुईं घटनाओं से सनसनी पुलिस दोनों मामलों में छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि बर्रा थाना क्षेत्र में 80 फीट रोड पर मार्निंग वाक से लौट रहीं फीजियोथेपेपिस्ट के गले से सोने की चैन खींच ले गए। पूरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक अन्य घटना में आज चकेरी थाना क्षेत्र में श्यामनगर निवासी चाणक्यपुरी के रहने वाले नितेश चंद्र बाजपेई उर्फ़ निन्नी कांग्रेस से वार्ड 47 के अध्यक्ष हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर में केमिकल फैक्ट्री में ब्वायलर फटा, 6 मजदूर झुलसे-3 गंभीर उनका कहना...
कानपुर में महिला डाक्टर 4 महीने तक बंधक, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

कानपुर में महिला डाक्टर 4 महीने तक बंधक, पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः प्यार की राह आसान नहीं होती, फिर दूसरी जाति-धर्म में प्यार के अंकुर फूट जाएं तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर की एक महिला डाक्टर के साथ। जी हां, यह महिला डाक्टर दूसरी बिरादरी के लड़के से शादी करना चाहती थीं। परिवार के लोगों को यह बाद इतनी नगवार गुजरी कि 4 महीने तक उनको एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। आखिरकार महिला डाक्टर का सब्र टूटा और उन्होंने मेल के जरिए महिला आयोग से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने जाकर उनको मुक्त कराया और लखनऊ भेज दिया। दरअसल, पूरा मामला कानपुर के रावतपुर के आवासी टावर से जुड़ा है। वहां रहने वाली एक महिला डाक्टर को पुलिस ने उनके परिवार से मुक्त कराया है। महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस पहुंची घर महिला डाक्टर का आरोप है कि 18 फरवरी से उनको बंधक बनाया गया था। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर खुद उनको मुक...
तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

तेलंगाना के चारों दरिंदे पुलिस एनकाउंटर में ढेर, महिला डाक्टर की गैंगरेप के बाद जलाकर की थी हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः हैदराबाद के तेलंगाना में एक 27 साल की महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद उसे जलाकर मारने वाले चारों आरोपी आज तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। बताते हैं कि पुलिस चारों को क्राइम सीन क्रिएट करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। वहां चारों ने पुलिस पर हमला किया। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और चारों मारे गए। वहीं इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। वहीं कई हस्तियों ने भी इसका समर्थन किया। वहीं कई लोगों ने गलत भी ठहराया है। 27 नवंबर को की थी चारों ने दरिंदगी बताते चलें कि 27 नंवबर को चारों दरिंदों ने एक 27 साल की महिला डाक्टर को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरपे किया था। इसके बाद उन्हे जलाकर मार डाला था। महिला डाक्टर का शव अधजली हालात में पड़ा मिला था। चारों ...
बांदा में हैदराबाद की डाक्टर बेटी को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने आरोपियों के लिए मांगी फांसी

बांदा में हैदराबाद की डाक्टर बेटी को व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने आरोपियों के लिए मांगी फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उनकी जलाकर हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। हर कोई स्तब्ध है और इन दरिंदों के लिए कडी़ से कड़ी सजा मांग रहा है। बांदा भी हैदराबाद की इस बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध से आहत है। यहां आज सोमवार को व्यापारियों ने हैदराबाद की इस डाक्टर बेटी को श्रद्धांजलि दी। वहीं शाम होते-होते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने कैंडल लाइट जुलूस निकाला। दरिंदों के लिए मौत की सजा के लिए आवाज उठाई, नारे लगाते हुए मार्च किया। सभी ने एक स्वर में मांगी दरिंदों के लिए फांसी इससे पहले आज दोपहर बाद बांदा शहर में माहेश्वरी देवी चौराहा पर सभी व्यापारी नेता एकत्रित हुए। सभी ने एक स्वर में हैदराबाद में महिला डाक्टर के साथ हुई दरिंदगी की घोर निंदा की। साथ ही दरिंदों के लिए फांसी की सजा की मा...
महिला डाक्टर से गैंगरेप-मर्डरः मां बोली-आरोपियों को जिंदा जलाओ, वकील बोले-नहीं लड़ेंगे केस

महिला डाक्टर से गैंगरेप-मर्डरः मां बोली-आरोपियों को जिंदा जलाओ, वकील बोले-नहीं लड़ेंगे केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, इन आरोपियों का केस हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के वकील नहीं लड़ेंगे। वकीलों ने साफ मना कर दिया है। रंगारेड्डी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के वकीलों का कहना है कि वह डॉक्टर से हुए गैंगरेप और उनकी हत्या के आरोपियों की ओर से मुकदमा नहीं लड़ेंगे। बताते चलें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक महिला वेटेनरी डॉक्टर की चार लोगों ने गैंगरेप के बाद जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। 27 साल की इस लेडी डॉक्टर के साथ हुए दरिंदगीपूर्ण कृत्य ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घिनौनी वारदात ने एक बार फिर लोगों को दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी। कई किमी दूर ले जाकर जलाया शव हालांकि, इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिफ्तार किया है। इनमें दो गाड़ी...