Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

इटावा जिला जेल से दीवार कूदकर 2 खतरनाक कैदी फरार, एक की ट्रेन से कटकर मौत, दूसरे की तलाश

जेल दीवार के पास खड़ा सिपाही व पड़ी रस्सी।

समरनीति न्यूज, डेस्कः इटावा से बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला कारागार इटावा में बंद दो कैदी दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इनमें से एक की पुलिस के पीछा करने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत भी हो गई। वहीं दूसरा कैदी की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि जिला कारागार में बंद दो कैदी बीती देर रात जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए। जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

इटावा जिला कारागार।

दोनों काट रहे थे उम्रकैद की सजा  

दोनों कैदियों की तलाश शुरू की गई। इनमें से एक कैदी रामानन्द निवासी ग्राम दशहरा, थाना क्षेत्र फफूंद (औरैया) के पीछे जेल पुलिस लग गई। बताते हैं कि भागते-भागते कैदी रामानंद औरैया के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर जा पहुंचा। वहां उसने पुलिस से बचने के लिए पटरी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के नीचे आने से उसकी कटकर मौत हो गई। इससे स्टेशन पर भी अफरा-तफरी मच गई।

स्टेशन पर भी मच गया हड़कंप 

बाद में जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। हांलाकि इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। वहीं दूसरे फरार कैदी का नाम चंद्र प्रकाश उर्फ चुंदुआ, निवासी महानेपुर, इकदिल बताया जा रहा है। बताते हैं कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ये दोनों कैदी सजायाफ्ता थे और उम्रकैद की सजा काट रहे थे। उधर, जेल प्रशासन ने मामले में अपनी गल्ती मानते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल देर रात भारी सुरक्षा के बीच हमीरपुर जेल से भेजे गए आगरा कारागार