Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : यात्रियों से भरी बस हाईजेक करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Up: A person hijacking a bus full of passengers arrested

समरनीति न्यूज, डेस्क : आगरा में 34 यात्रियों से भरी बस को हाईजेक करने वाला मुख्य आरोपी जैतपुर का प्रदीप गुप्ता पुलिस से मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार किया। हालांकि, इस दौरान उसका एक साथी चित्राहाट क्षेत्र के कचौरा का रहने वाला यतेंद्र यादव इस दौरान भाग निकला। इस मुठभेड़ में सुदर्शन नाम का सिपाही घायल हो गया है।

आज सुबह हुई मुठभेड़, एक मौके से भाग

बताते चलें कि मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास से मंगलवार रात बदमाशों ने एक यात्रियों से भरी बस को हाईजेक कर लिया था। बुधवार को इसका खुलासा हुआ था। बस कंडक्टर रामविशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी। पुलिस जांच में जैतपुर के प्रदीप गुप्ता का नाम सामने आया था।

ये भी पढ़े : यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कैैंटर, 4 की मौत-8 घायल

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सुबह 5 बजे फतेहाबाद के भलोखरा चौराहा पर आज गुरुवार सुबह प्रदीप गुप्ता अपने साथी यतेंद्र यादव के साथ जाता दिखा। बताते हैं कि पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। बताते हैं कि आरोपी ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी गोली लगने पर घायल होकर गिर पड़ा।