Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

UP : शराब बिक्री पर बड़ा फैसला, अब रात 10 बजे तक मिलेगी दारू

UP government's big decision on liquor sale, now it will be available till 10 pm

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने शराब की दुकानों के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब शराब की दुकानें रात 10 बजे तक खुलेंगी। नए आदेशों के तहत शराब की दुकानें अब सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।

सुबह 10 बजे से रात 10 तक समय

हालांकि, सरकार की यह परमिशन कोरोना काल में कंटेनमेंट जोन के बाहर की दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने के लिए मिली है। नए आदेशों में शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी।

पहले यह था शराब दुकानों का समय

बताते चलें कि इससे पहले यूपी में शराब की दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक का था। बाद में इसे सुबह 10 से रात 9 बजे तक किया गया। अब इस समय को सुबह 10 से रात 10 तक कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : Lockdown-3: कानपुर में शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग ध्वस्त