Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

Most Wanted: विकास की बहू, नौकरानी व पड़ोसी गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर फोटो..

Kanpur: Vikas Dubey's rogue partner fell as soon as police fired 1 lakh prize on Most Wanted Dubey

समरनीति न्यूज, कानपुरः मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में दिन-रात एक कर रही पुलिस कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। वहीं कार्रवाई भी तेज होती जा रही है। पुलिस ने विकास दुबे की बहू, नौकरानी और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि बिकरू आठ पुलिस कर्मियों के हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के दिवंगत भतीजे संजय दुबे उर्फ संजू की पत्नी क्षमा दुबे को गिरफ्तार किया है।

तीनों पर हैं ये गंभीर आरोप

वहीं बीते दिनों पुलिस मुठभेड़ के बाद हिरासत में आए नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री की पत्नी रेखा और उसके पड़ोसी सुरेश वर्मा को भी गिरफ्तार किया है।

Vikas Dubey's daughter-in-law maid and neighbor arrested photos of soldiers on mobile

तीनों पर आरोप है कि दबिश के दौरान ये लोग बदमाशों को पुलिस के बारे में एक-एक जानकारी दे रहे थे। साथ ही बदमाशों को पुलिस कर्मियों की हत्या के लिए उकसाने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी कार्रवाईः हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को मुखबरी के शक में 2 दरोगा समेत 3 निलंबित, 10 लाइन हाजिर

इनको पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने हाईवे पर कानपुर देहात और उन्नाव जिले के टोल प्लाजा पर विकास दुबे का पोस्टर चिपकाए हैं, ताकि हर आने-जाने वाले की नजर उसपर पड़ सके। इसके अलावा आसपास के जिलों के पुलिस कर्मियों के मोबाइल पर भी हिस्ट्रीशीटर की फोटो भेजी गई है।

Vikas Dubey's daughter-in-law maid and neighbor arrested photos of soldiers on mobile

बताते चलें कि विकास दुबे के बारे में जानकारी देने वाले को ढाई लाख रुपए ईनाम देने की घोषणा की गई है। उधर, शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार के लोग बेहद दुखी हैं। बताते हैं कि पुलिसकर्मियों ने अपना एक-एक दिन का वेतन पीड़ित परिवार को देने की घोषणा की है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा है कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वेच्छा से एक माह का वेतन पीड़ित परिजनों को देने का फैसला किया है। जल्द ही पीड़ित परिजनों को चेक सौंपे जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः अपडेटः निजी मुचलके पर छूटे विकास दुबे को संरक्षण देने के शक में गिरफ्तार हुए बसपा नेता अनुपम दुबे