Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

फतेहपुर में महिला की हत्या, पुरुष मित्र के खिलाफ मुकदमा

Woman murdered in Fatehpur, case against male friend

समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में शाहपुर गांव में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी होने पर महिला की भतीजी ने उनके पुरुष मित्र पर हत्या करने का आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक महिला की भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पुरुष मित्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि शाहपुर गांव की रहने वाले अंबिका कुशवाहा की पत्नी ननकी देवी पति से विवाद के चलते अपने मायके में ही रह रही थीं।

Woman murdered in Fatehpur, case against male friend

इसी दौरान उनकी दोस्ती उनके मायके में रहने वाले छत्रपाल नाम के व्यक्ति से हो गई। बताते हैं कि सोमवार को ननकी ने छत्रपाल को कुछ रुपए लेकर बहन की बेटी यानि भतीजी शारदा के पास भेजा था। इसके बाद आरोपी ने 500 रुपए खर्च करने के बाद चार रुपए ननकी को लौटा दिए। बताते हैं कि इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी छत्रपाल ने गमछे से ननकी का गला घोंट दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में मां ने 4 बेटियों संग जहर खाया, पांचों की मौत, हिरासत में पति

ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में वैन टकराने से 3 शिक्षक घायल, कानपुर रेफर