Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, दीपावली से पहले वेतन

Government employee get selery before deepawali

समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इस बार 27 अक्टूबर की दीपावली है। इस दौरान छुट्टियों को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले धनतेरस पर वेतन देने का फैसला किया है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए जा चुके हैं। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों व सभी मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

राज्यपाल से मिली अनुमति, पेंशनरों को भी भुगतान

इसमें कहा गया है कि 26 अक्टूबर 2019 को बैंक अवकाश तथा 27 अक्टूबर को दीपावली त्यौहार है। ऐसे में राज्यपाल महोदय द्वारा सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन भुगतान 25 अक्टूबर को कर दिए जाएं। साथ ही पेंशनरों का भुगतान भी 25 अक्टूबर को ही कर दिया जाए। यह खबर उन कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत देने वाली है जो दीपावली पर वेतन भुगतान को लेकर चिंताग्रस्त थे। अब उनको राहत मिलेगी। अपना त्यौहार खुशी-खुशी मना सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आ रहीं हैं उनके लिए खास ‘रानी लक्ष्मीबाई’ महिला स्पेशल बसें