Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ी घटनाः युवक ने बाप की बंदूक से खुद को उड़ाया

Young man commits suicide by shooting himself with father's gun in Banda
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः आज मंगलवार शाम शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक युवक ने खुद को पिता की डबल बैरल बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना आज दोपहर की है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको गोली की आवाज आने पर घटना के बारे में जानकारी हुई। दौड़कर वहां पहुंचे तो सामने खून से लतपत लड़का पड़ा था। तबतक युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नशे में खुद को गोली मारने का है।

पुलिस ने बंदूक जब्त की, छानबीन शुरू

बताया जाता है कि शहर के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी पुष्पेंद्र (22) पुत्र राजेंद्र आरख अपने पिता और मां के साथ रामबरन फौजी के मकान में किराए से रहता था। मंगलवार शाम उसने दोनली बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता वर्तमान में झांसी में हैं। पुष्पेंद्र बीमार रहता था, उसका इलाज भी चल रहा था। मंगलवार शाम को उसने शराब पी। इसके बाद घर पहुंचा और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर पिता की लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। इसके बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि मामले जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में बीटेक (B.Tec) छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया, परिवार में कोहराम

ये भी पढ़ेंः बांदा में घिनौनी वारदात, छात्रा से गैंगरेप-अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल