Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को..

Young man shot himself after killing his wife in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुरः कल्याणपुर के मसवानपुर में पंकज गौतम (32) नाम के व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी नेहा (27) को शुक्रवार शाम घर में गोली मार दी। तमंचे से पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी ने बाद में घर की छत पर जाकर खुद को भी गोली मार ली। परिजन दोनों को हैलट लेकर पहुंचे। तबतक दोनों दम तोड़ चुके थे।

Young man shot himself after killing his wife in Kanpur

फरवरी महीने में हुई थी दोनों की शादी

बताते हैं कि शहर के ही घंटाघर के स्वरूप नगर की रहने वाली नेहा की शादी फरवरी में ही कपड़ों की सिलाई का ठेका लेने वाले मसवानपुर के पंकज से हुई थी। बताते हैं कि बीते दिवस नेहा ने मायके जाने को लेकर कुछ कहा तो घर में विवाद शुरू हो गया। दोनों में मारपीट हुई फिर पंकज ने घर में रखा तमंचा निकाला और नेहा की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। पत्नी को गोली मारने के बाद वह छत की ओर भागा, वहां जाकर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम अनिल कुमार ने बताया कि गुस्से में पंकज ने घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ेंः तबादले के विरोध में दरोगा ने लगाई 65 किमी पैदल दौड़, बीहड़ में बेहोश मिला

ये भी पढ़ेंः कानपुर में सीएम योगी ने रखी मेट्रो की आधार शिला, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बोले..