Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

भारत को दो विश्वकप जिताने वाले हीरो युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया।

समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत को वर्ष 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ष 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले क्रिकेट के हीरो युवराज सिंह ने आज सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

मुंबई में प्रेसवार्ता में की घोषणा 

यह घोषणा युवराज सिंह ने मुंबई के साउथ होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए की। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी आ गई है। उनके सन्यास की खबर से युवराज के लाखों प्रशंसकों व क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी फैल गई। लोगों ने युवराज के न खेलने पर निराशा जाहिर की है।

ये भी पढ़ेंः गूगल की इस एक गलती से पूरी दुनिया में प्रमोट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, विदेशों में चमके विराट कोहली..