समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने आज शनिवार को यूपी में आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक समेत 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं। इनमें सीतापुर, मऊ, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर के एसपी समेत बांदा के डीआईजी भी बदल दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है।
सुल्तानपुर के डीआईजी/एसपी विपिन मिश्रा को अब चित्रकूटधाम मंडल (बांदा) का पुलिस उप महानिरीक्षक बना दिया गया है। वहीं बांदा के डीआईजी रहे एसके भगत को पुलिस महानिरीक्षक भव एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय के पद पर नियुक्त कर दिया गया है।
आईपीएस घुले सुशील चंद्रभान को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अबतक मऊ जिले के एसपी थे। वहीं 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में रहे अविनाश पांडे को मऊ का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। इसके साथ ही कई और जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं। सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें : UP : लिव इन में रह रही महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर हत्या, बंधे थे दोनों हाथ