Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 16 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधिकारी बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट

ips transffer symbolice photo

समरनीति न्यूज, लखनऊ : IPS Transfer in UP उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अब हाल में पुलिस कमिश्नरेट बने गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज को नए पुलिस कमिश्नर भी मिल गए हैं। सोमवार देर रात 16 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादलों में कई जिलों के पुलिस अधिकारी भी बदले हैं। तीन रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी बदले गए हैं।

ये है IPS अधिकारियों की तबादला सूची

नाम – वर्तमान तैनाती – नई तैनाती 

  1. अशोक मुथा जैन – ADG प्रतीक्षारत DGP मुख्यालय – पुलिस आयुक्त वाराणसी।
  2. आलोक सिंह – पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर – ADG, DGP मुख्यालय।
  3. ए.सतीश गणेश – पुलिस आयुक्त, वाराणसी – ADG, DGP मुख्यालय।
  4. लक्ष्मी सिंह – IG, लखनऊ रेंज – पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
  5. अजय मिश्रा – IG, प्रतीक्षारत DGP मुख्यालय – पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद।
  6. डा.प्रीतिंदर सिंह – IG, कारागार प्रशासन लखनऊ – पुलिस आयुक्त, आगरा।
  7. रमित शर्मा – IG, बरेली रेंज – पुलिस आयुक्त प्रयागराज।
  8. तरुण गाबा – सचिव, गृह विभाग – IG, लखनऊ रेंज।
  9. डा. राकेश सिंह – IG, प्रयागराज रेंज – IG बरेली रेंज।
  10. चंद्र प्रकाश द्वितीय – IG, एसएसएफ लखनऊ – IG, प्रयागराज रेंज।
  11. मुनिराज जी – SSP गाजियाबाद – SSP आयोध्या।
  12. प्रशांत वर्मा – SSP अयोध्या – SP बहराइच।
  13. केशव कुमार चौधरी – SP बहराइच – अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा।
  14. शैलेश पांडेय – SSP प्रयागराज – SSP मथुरा।
  15. अभिषेक यादव – SSP मथुरा – SP अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ
  16. प्रभाकर चौधरी – SSP आगरा – सेनानायक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर।

ये भी पढ़ें : बेरहम मां : तीन बच्चों पर केरोसिन डालकर लगाई आग, तीनों गंभीर

UP : सीओ विनोद शर्मा निलंबित, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई