Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अलग-अलग हादसों में 2 की मौत, कई घायल

Banda two year girl raped
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के दौरान जिले में हुए अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में घायल एक वृद्धा को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पहला हादसा बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ। बताते हैं कि बीरा गांव के रहने वाले विनय यादव मन्नत पूरी होने पर शुक्रवार को परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से कन्या भेज कराने चित्रकूट गए थे। शनिवार को सभी घर लौटकर आ रहे थे। इसी दौरान सिकरी-पछौंहा गांवों के बीच बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। वहां चीख-पुकार मच गई।

कमासिन और अतर्रा में हुए हादसे

ट्राली के नीचे बीरा गांव निवासी सरस्वती उर्फ शोभा (24) पत्नी विनोद यादव व उनकी ननद कमला (15) पुत्री बिंदा प्रसाद, शिव प्रकाश (45) पुत्र किशोरी लाल व उसकी पत्नी ननकीवा (40) व मनीषा (17) पुत्री समरजीत, मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव निवासी धर्मराज (65) पुत्र रघुराज और उसकी पत्नी चुनिया (60), खेरा गांव निवासी राधा (9) पुत्री दुर्गा यादव दब गए।

ये भी पढ़ें : Update-Breaking News : बांदा में कलयुगी मां ने 2 साल के बेटे को नदी में डूबोकर मार डाला

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह घायलों को ट्राली के नीचे से निकाला। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने सरस्वती को मृत घोषित कर दिया। वृद्धा चुनिया को कानपुर रेफर कर दिया गया। इसी तरह अतर्रा कस्बा निवासी राजकुमारी (45) पत्नी राजेंद्र शनिवार को फतेहगंज गांव जा रही थीं। गांव के पास ही सड़क पार करते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। पुलिस ने उनको एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा स्टेट बैंक से व्यापारी का 4 लाख रुपए से भरा बैग चोरी, CCTV फुटैज..