समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेत्री रजनी चांडी इस 69 साल की उम्र में भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हालांकि, इन दिनों रजनी अलग वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपना नए लुक में फोटोशूट कराया है। इसमें रजनी टार्न जींस पहने हुए नजर आ रही हैं।
उनके फैंस ने उनको प्रशंसा की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल भी किया। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद एक्ट्रेस ने हिम्मत नहीं हारी, बल्कि ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह यह सोच भी नहीं रही हैं कि लोग क्या कमेंट्स कर रहे हैं।
रजनी कहती हैं कि लोग जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह सचमुच पीड़ादायक है। दरअसल, एक्ट्रेस रजनी ने खुद अपनी ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं।
इन फोटोज में वह डेनिम जैकेट और टार्न जींस पहने हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज में उनका अलग तरह का अंदाज नजर आ रहा है।
उन्होंने फोटोज पर अपने फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं कुछ लोग इसपर नाराजगी और मजाक वाले इमोजी बनाकर भी अपने रिएक्ट दे रहे हैं। काफी लोग उनके समर्थन में भी आए हैं।
एक शख्स ने लिखा है कि रजनी इन फोटोज में बिल्कुल नफीसा अली लग रही हैं। वहीं एक 74 साल की महिला ने कमेंट्स किया है कि रजनी खूबसूरत लग रही हैं और उनको उनपर गर्व है।
ये भी पढ़ें : Bollywood Actress हिना खान की Bold-Beautiful photos मचा रहीं धमाल
ये भी पढ़ें : Actress एली एवराम ने फिर इंटरनेट का बढ़ाया तापमान, Bold Photos शेयर कीं