Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में ट्रैक्टर से कुचलकर 8 साल की मासूम छात्रा की मौत, भाई और चाचा गंभीर

8-year-old girl student dies after being crushed by tractor in Banda city, condition of two brothers critical

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में तेज रफ्तार दौड़ते बालू और गिट्टी लदे ट्रैक्टर आपको देखने को आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे ही एक ट्रैक्टर ने आज शहर के क्योटरा अंडरपास रेलवे ब्रिज पर एक मोपेड को रौंद दिया। मोपेड सवार 8 साल की मासूम की मौत हो गई। वहीं उसका एक भाई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, ट्रैक्टर ट्राली पर अनाज की बोरियां लदी थीं। उसकी रफ्तार बहुत ज्यादा थी।

भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी मासूम बच्ची

बताते है कि शंभूनगर के वाहन चालक सगीर की बेटी अरीबा (8) सोमवार दोपहर छावनी स्थित स्कूल से केजी में पढ़ने वाले छोटे भाई अमर और 14 साल के चाचा फैज के साथ लौट रही थी।

8-year-old girl student dies after being crushed by tractor in Banda city, condition of two brothers critical

इसी बीच क्योटरा रेलवे क्रासिंग के अंडरपास से गुजरते समय सामने से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोपेड को रौंद दिया। हादसे में मासूम छात्रा अरीबा की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। दोनों घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रैक्टर को वह इतनी तेज रफ्तार से चला रहा था कि ट्रैक्टर के एक पहिया टूटकर अलग हो गया। चालक मौके से भाग निकला। बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज राजनारायण नायक व सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को संभाला।

ये भी पढ़ें : बांदा में हादसा, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, एक घायल