Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में खेलते समय नाले में गिरी बच्ची, परिवार में कोहराम

Painful : innocent life lost in sports in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना हो गई। एक 3 साल की मासूम बच्ची खेलते समय नाले में गिर गई। काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने तलाशना शुरू किया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सभी उसकी तलाश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि बच्ची नाले में गिर गई है।

फिर वहां उसकी तलाश शुरू की गई। कई घंटे बाद उसका शव नाले में पड़ा मिला। बच्ची का शव लेकर परिवार के लोग उसके जीवित होने की आशा में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बच्ची की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के सतयांव की है। वहां रहने वाले रामकेश की बेटी 3 साल की ज्योति शुक्रवार सुबह से घर से गुम थी। बाद में उसका शव मिला।

ये भी पढ़ें : Banda News : बांदा में दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत-3 गंभीर