Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

दुस्साहसः महिला सिपाही पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, गंभीर हालत में रेफर

कास्टेबल नीलम।

समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में महिलाओं और युवतियों पर तेजाब फेंकना कोई नई बात नहीं है लेकिन गुरुवार को कुछ बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए यूपी की महिला सिपाही पर तेजाब फेंक दिया। यह दुस्साहसिक वारदात उस वक्त हुई जब महिला सिपाही सुबह लगभग 4 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। उसी वक्त कार में सवार चार बदमाशों ने उसपर तेजाब से हमला किया। महिला सिपाही बुरी तरह से झुलस गई है और उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पूरे इलाके में फैली सनसनी  

बताया जाता है कि वोपुरा गांव के पास एक कालोनी में किराये के मकान में रहने वाली महिला सिपाही नीलम सुबह करीब 4 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ड्यूटी करने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कार सवार चार युवकों ने कार से उतरकर उसे घेर लिया। इससे पहले कि महिला सिपाही कुछ समझ पाती चारों ने उसके उपर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला सिपाही बुरी तरह से झुलस गई और मदद के लिए चीखने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा होने लगे। इसके बाद चारों युवक वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ेंः घर से नाराज होकर निकली लड़की, बहलाकर ले गए दरिंदे ने पहले पिलाई शराब फिर रेप करके डाला तेजाब

लोगों ने गंभीर हालत में महिला सिपाही को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे चिंताजनक हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। महिला सिपाही बुलंदशहर की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही लगभग 40 प्रतिशत जल गई है। उधर, इस संबंध में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मीडिया को बताया है कि संजय और सोनू सिंह नाम के दो युवक संदेह के घेरे में हैं जो महिला सिपाही के परिचित भी हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहा कि घटना का कारण पुराना विवाद हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः हाइकोर्ट ने बांदा में महिला सिपाही की थाने में संदिग्ध मौत का लिया संज्ञान, महकमे में हड़कंप..