समरनीति न्यूज, बांदा : कंफरडेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के बैनर तले व्यापारियों ने सरकार की नई नीतियों के खिलाफ बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला को ज्ञापन देकर व्यापारी हितों में उचित फैसला लेने की मांग उठाई। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी वर्तमान समय में कोरोना महामारी के संक्रमण काल में बेहद परेशान हैं और हताश भी हैं। व्यापारियों की मांग सुनने के बाद उपाध्यक्ष बुंदेला ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री तक व्यापारियों की समस्याएं पहुंचाएंगे। साथ ही उनका समाधान करने का अनुरोध करेंगे।
ये रहीं व्यापारियों की प्रमुख मांगें
कहा कि आज व्यापारी पूरी तरह से चौपट हो गए हैं। इसके बाद भी सरकार की नई नीतियों से व्यापारी के गले में फंदा कसता जा रहा है।
व्यापारियों ने मांग की है कि आयकर अधिनियम की धारा 206 सी टीसीएस को स्थगित किया जाए। श्रम विभाग द्वारा एक मुश्त व्यापार पंजीकरण प्रणाली को अमल में लाया जाए। व्यापारियों के लिए संबंधित पोर्टल भी शुरू किया जाए।
ये भी पढ़ें : बांदा के व्यापारी ने 41 हजार बिस्किट पैकेट प्रशासन को सौंपे
व्यापारियों ने कहा कि फूड व औषधि विभाग में आनलाइन प्रक्रिया होने के बावजूद अधिकारियों का उत्पीड़न जारी है, इसको रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। साथ ही व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी प्रणाली में पेनाल्टी सिस्टम को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। इस दौरान व्यापारी नेताओं में अशोक कुमार गुप्त, मनोज जैन, राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, वीरेंद्र गोयल, नईम नेता, रामजी गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय निगम, निशांत खैरा, विनोद राजा, संतोष कुमार ओमर, अनुराग, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने भी सौंपा ज्ञापन
इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने भी बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला को ज्ञापन देकर पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है। इसके साथ ही बुंदेलखंड की गौरव महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा महाविद्यालय परिसर में स्थापित करने के साथ छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी उठाई।
ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड : क्रशर कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 157 क्रशर सील, 13 का जुर्माना