Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Update Bollywood : ऋषि कपूर के छोटे भाई अभिनेता राजीव कपूर का निधन

Actor Rajiv Kapoor, younger brother of Rishi Kapoor dies

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बाॅलीवुड से एक और स्तब्ध कर देने वाली सामने आ रही है। आज मंगलवार दोपहर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई एक्टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 58 साल के साल के थे। बताते हैं कि हार्ट अटैक के बाद उनको चेंबूर के इलेक्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री नीतू सिंह ने भी ट्वीटकर इसकी जानकारी देते हुए दुख प्रकट किया।

अभिनेता रणधीर कपूर ने ट्वीट कर दी जानकारी

उनके निधन की खबर ने पूरे बालीवुड को हिलाकर रख दिया। अभिनेता रणधीर कपूर ने भी अपने छोटे भाई के निधन की पुष्टि की।

Actor Rajiv Kapoor, younger brother of Rishi Kapoor dies

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया, वो अब दुनिया में नहीं रहा। डाक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।’ बताते चलें कि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मेली जैसी हिट फिल्म देकर की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर से पूरा फिल्मी जगत स्तब्ध है। बड़े कलाकार उनके निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। बताते चलें कि 2020 वर्ष फिल्मी जगत की कई हस्तियों के लिए अच्छा नहीं रहा।

ये भी पढ़ें : दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन