Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

जन्मदिन पर विशेषः धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का मैजिकल फिल्मी सफर..

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः आज माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। माधुरी दीक्षित के आज भी लाखों दीवाने हैं और जब वो मंच पर आती हैं तो हर कोई उन्हें थिरकते हुए देखना चाहता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि माधुरी सिर्फ नाचती ही अच्छा नहीं है, बल्कि वो गाती भी सुरीला हैं। माधुरी ने कई गानों में अपनी आवाज दी है। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी वो खास बातें, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

साधारण लुक की वजह से सुभाष घई ने किया था मना 

माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘अबोधÓ से की थी। माधुरी के साधारण लुक की वजह से उन्हें लीड रोल की फिल्में बहुत कम मिलती थीं। सुभाष घई ने कर्मा फिल्म के एक गाने के लिए माधुरी दीक्षित को लिया था, लेकिन जब उन्होंने माधुरी को देखा उन्हें मना कर दिया और कहा कि ये लड़की बहुत साधारण है, तब पंढऱी जुकर ने सुभाष घई से आधे घंटे का समय मांगा।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

जब इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही थीं माधुरी दीक्षित तो..  

जब पंढऱी जुकर ने माधुरी का मेकअप किया और सुभाष के सामने पेश किया तो वो हैरान रह गए। उन्होंने कर्मा फिल्म का वो गाना हटा दिया और अपनी अगली फिल्म में माधुरी को लीड हीरोइन का किरदार दे दिया।माधुरी दीक्षित को फिल्म दयावान में इंटीमेट सीन करने का आज भी पछतावा है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

माधुरी ने दयावान जब किया तो उस वक्त उनकी उम्र 21 साल थी और विनोद खन्ना 42 के थे। इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहीं माधुरी ने उस वक्त फिल्म के लिए हां तो कर दी लेकिन उनको ये मलाल था कि हीरो उम्र में काफी बड़ा है। माधुरी को क्या पता था कि इस फिल्म में उनके साथ कुछ छ ऐसा होगा जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल नहीं पाएंगी।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

माधुरी और विनोद के कुछ इंटीमेट और लिपलॉक सीन थे। सबको लग रहा था कि शायद माधुरी ये सीन नहीं करेंगी। माधुरी ने सभी को गलत साबित कर दिया और विनोद के साथ ये सीन दिए। उस वक्त वैसे भी इस तरह के सीन फिल्माना बड़ी बात होती थी, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने कहा था कि उसके लिए उन्हें आज भी पछतावा होता है।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

एक दौर में सबसे मंहगी अभिनेत्री थी माधुरी  

माधुरी की फिल्मों की सफलता का आलम ये था कि दर्शक सिर्फ उन्हीं के लिए थिएटर जाया करते थे। फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए माधुरी को सलमान खान से भी ज्यादा फीस मिली थी। उस दौरान माधुरी सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन बनीं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

इतना ही नहीं फिल्म माधुरी दीक्षित ‘अंजाम’ में शाहरुख खान के मुकाबले दो गुना ज्यादा फीस दी गई थी। ये बात और है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी।बता दें, माधुरी ने 17 अक्टूबर, 1999 को डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली और दोनों के दो बेटे भी हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित।

माधुरी एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। माधुरी भारत लौटने के बाद फिर से बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं।

ये भी पढ़ेंः जन्मदिन पर खासः लाखों दिलों पर राज करने वालीं यामी आज मना रही हैं अपना जन्मदिन..