Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

Photos : लखनऊ में अभिनेत्री Priyanka Chopra, आंगनबाड़ी बच्चों-महिलाओं से मिलीं

Actress Priyanka Chopra, Anganwadi children and women met in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज दो दिन के लिए राजधानी लखनऊ पहुंचीं। यहां निगोहां के लालपुर गांव में वह आंगनबाड़ी बच्चों और महिलाओं से मिलीं।

Actress Priyanka Chopra, Anganwadi children and women met in Lucknow

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अगले दो दिन लखनऊ में ही रुकेंगी। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली हैं। बताते हैं कि लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों के पोषण आहार के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए बातचीत की।

Actress Priyanka Chopra, Anganwadi children and women met in Lucknow

आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 11 बच्चे आए हुए थे। बच्चे क्या खाते हैं और कितना पोषण लेते हैं। इसके बारे में अभिनेत्री ने सारी बातें जानी।

Actress Priyanka Chopra, Anganwadi children and women met in Lucknow

आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर प्रियंका चोपड़ा की एक झलक देखने के लिए कई गावों के लोगों की भारी भीड़ वहां जुटी रही। दरअसल, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2016 में यूनिसेफ के नए गुडविल एंबेसडर के रूप में चुनी गईं हैं। इसी सिलसिले में वह आज लखनऊ पहुंचीं।

Actress Priyanka Chopra, Anganwadi children and women met in Lucknow

यहां क्षेत्रीय पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारियों के बीच भी अभिनेत्री प्रियंका के साथ फोटो खिंचाने को लेकर होड़ देखी गई। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि देश की किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देते हुए उनको मजबूत बनाना है।

ये भी पढ़ें : Actress नम्रता मल्ला ने बिकनी पर चूड़ी-झुमका पहन लगाया देशी तड़का