Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर को कही यह बड़ी बात, वीडियो हुआ वायरल..

स्वरा भास्कर।

समरनीति न्यूज, डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक एनजीओ के कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल पहुंची। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से कई मुद्दों पर बात की। भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर स्वरा ने खुलकर बोला। उन्होंने कहा आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।”

पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं स्वरा 

मालूम हो भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर हैं, जबकि उनके सामने कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं। स्वरा भास्कर ने कहा, ”आतंकवादी हमला कोई भी कर सकता है। हिंदू भी कर सकते हैं, मुसलमान भी कर सकते हैं, क्रिश्चियन भी कर सकते हैं, बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं, यहूदी भी कर सकते हैं। कोई भी कर सकता है। तो आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादी का धर्म होता है। ” किसी पत्रकार द्वारा प्रज्ञा ठाकुर पर सवाल पूछे जाने पर स्वरा भास्कर ने कहा, ”प्रज्ञा ठाकुर अगर अपने आपको हिंदू मान रही हैं और वह आतंकवाद की आरोपी हैं। तो वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।”

बेवाक बयान के लिए जानी जाती है स्वरा 

मालूम हो कि स्वरा भास्कर को बेबाक अंदाज में बात करने के लिए पहचाना जाता है और राजनैतिक मुद्दों पर अक्सर बोलती हुई आई हैं। वह अपने ट्विटर अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। किसी भी वैश्विक, देश या स्थानीय घटना पर उनका ट्वीट देखा जा सकता है।