Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

जन्माष्टमी : वृंदावन में CM Yogi ने किया अन्नपूर्णा रसोई का लोकार्पण, जरूर पढ़िए खासियत..

Agra : CM Yogi inaugurated Annapurna Rasoi in Vrindavan

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बड़ा उपहार दिया है। सीएम योगी कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचे। वहां सीएम योगी ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भोजनालाय का लोकार्पण किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इसके साथ ही सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ भी किया।

मंत्रियों ने किया सीएम योगी का स्वागत

बताते चलें कि वृंदावन में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर हेलीपेड पर दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुंचा। वहां संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सूर्यप्रताप शाही समेत स्थानीय विधायको ने बुके देकर उनका स्वागत किया।

Agra : CM Yogi inaugurated Annapurna Rasoi in Vrindavan

यह है अन्नपूर्णा रसोई की खासियतें

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से एक वातानुकूलित भोजनालय तैयार किया गया है। दिनभर में लगभग 5 हजार यात्री भोजन कर सकेंगे। रोटी से लेकर सब्जी, दाल, कढ़ी भी मशीनों से बनेगी। एक मशीन से एक घंटे में लगभग 3 हजार रोटियां बनेंगी। एक दिन में कुल भोजन लागत लगभग एक लाख रुपए होगी। वृंदावन पहुंचने वाले देशी और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए यहां निशुल्क भोजन की व्यवस्था होगी।

इस तरह होगा रसोई का संचालन

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने लगभग 5 करोड़ की लागत से इसे बनवाया है। अन्नपूर्णा भवन के नाम से यह दो मंजिला इमारत बनवाई गई है। भोजनालय का संचालन विश्व विख्यात रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज के मंगलमय न्यास द्वारा किया जाएगा। इसमें एक बार में करीब 600 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकेंगे। फिलहाल जानकारी मिल रही है कि भोजन का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा।

ये भी पढ़ें : Lucknow : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, जेलों का होगा कायाकल्प, एक होंगी 3 बिजली कंपनियां