Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव ने EVM धांधली का लगाया आरोप, कहा-एग्जिट पोल उसी साजिश का हिस्सा

Akhilesh Yadav's EVM rigging and serious allegation on the principal secretary, said – last election to save democracy, then revolution

समरनीति न्यूज, लखनऊ : 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना है। सभी दल इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम धांधली का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने काउंटिंग में गड़बड़ी करने होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एग्जिट पोल्स में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी इसी धांधली की साजिश का हिस्सा है। यह आरोप अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में एक प्रेसवार्ता के दौरान लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि यह लोकतंत्र की अंतिम लड़ाई है। इसके बाद बदलाव के लिए क्रांति करनी पड़ेगी। उधर, बनारस में ईवीएम मिलने के बाद रात तक सपाइयों का बवाल जारी है। अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं को शांत करने में लगे हैं। देर रात तक सपा कार्यकर्ता हंगामा कर रहे थे।

कहा, सीएम के प्रमुख सचिव जिलों में फोन कर धीमी मतगणना को कह रहे

उधर, प्रेसवार्ता में सपा मुखिया अखिलेश ने सीएम योगी के प्रमुख सचिव पर भी मतगणना में गड़बड़ी की कोशिश का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि सीएम के प्रमुख सचिव द्वारा जिलों के अधिकारियों को फोन कर मतगणना को धीमे करने को कहा जा रहा है। कहा कि वाराणसी में ईवीएम की एक पूरी गाड़ी पकड़ी गई। जबकि दो भाग गईं।

बोले, बनारस का डीएम करा रहा है बेइमानी, EVM की दो गाड़ियां भागीं

कहा कि अगर सरकार वोटों की चोरी नहीं कर रही, तो बताए कि बाकी दो गाड़ियां क्यों भागी। कहा कि बरेली में ईएवीएम के 3 बाक्स और 500 बैलेट मिले हैं। सपा अध्यक्ष ने एग्जिट पोल्स पर सवाल उठाए। कहा कि भाजपा की जीत की भविष्यवाणी कर धारणा बनाई जा रही है कि बीजेपी जीत रही है। ताकि वोटों की चोरी का पता ही न चले। अखिलेश यादव ने कहा कि वोट देने वाले नौजवानों, किसानों और सभी लोगों की यह जिम्मेदारी है कि अपने-अपने वोटों को बचाएं। कहा कि यह लोकतंत्र की अंतिम लड़ाई है।

चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं, बनारस डीएम पर करनी चाहिए कार्रवाई

इसके बाद तो जनता को क्रांति करनी पड़ेगी। तभी बदलाव होगा। वहीं वाराणसी के डीएम को लेकर भी पूर्व सीएम अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी। कहा कि इस डीएम को वह भी जानते हैं। उन्होंने ही इसे मुजफ्फरनगर में पोस्टिंग दी थी। कहा कि ईवीएम मूव करने से पहले डीएम को प्रत्याशी को जानकारी देनी चाहिए थी। कहा कि यह बनारस का डीएम बेईमानी करा रहा है। कहा कि उनको चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। आयोग को पूरा मामला देखना चाहिए। आयोग को बनारस के डीएम के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

एग्जिट पोल के लिए कौन दे रहा है पैसे, चैनलों को कैसे मिल रहा डेटा

अखिलेश यादव ने कहा कि एक्जिट पोल के लिए पैसा कौन दे रहा है, क्या चैनलों को यह डेटा फ्री में यानी मुफ्त दिया जा रहा है। कहा कि किसान इतने दिन बैठे रहे तो हम 3 दिन बैठ ही सकते हैं। कहा कि अगर अदालत का सहारा लेना पड़ा तो लिया जाएगा। कहा कि अदालत से पहले वह अपील करते हैं कि लोकतंत्र बचाने वाले लोग सामने आएं।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसी MBBS छात्रा की पोल खुली, ग्राम प्रधान रहते कैसे पहुंचीं डाक्टरी पढ़ने विदेश