Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

अखिलेश यादव का बड़ा कदम, तल्खियों के बीच चाचा के लिए विधानसभा में मांगी आगे की सीट

Akhilesh Yadav's big step, amidst squabbles, next seat sought for uncle in assembly
अखिलेश यादव, शिवपाल यादव।

समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ)  : Akhilesh Yadav चाचा शिवपाल के लगातार आ रहे तल्खी भरे बयानों के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के लिए विधानसभा में आगे की सीट मांगी है। अखिलेश के इस कदम ने यूपी की राजनीति में एक नई चर्चा छेड़ दी है। बताते चलें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम बनाने का आफर देकर उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में हलचल मचा दी थी। इससे बीजेपी काफी असहज हो गई थी। अब इस नई खबर ने आने वाले 2024 लोकसभा चुनावों में सियासी संभावनाओं को नया तूल दे दिया है।

10 सितंबर से शुरू होने वाला है मानसून सत्र

दरअसल, यूपी में 19 सितंबर से विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसमें अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के लिए इसमें आगे की सीट मांगी है। शिवपाल इटावा के जसवंतनगर से सपा विधायक हैं। बीते कुछ दिनों से शिवपाल यादव के सपा को लेकर तल्खीभरे बयान आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

ऐसे में खबर आ रही है कि अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखा है। पत्र में अपने चाचा के लिए विधानसभा में अग्रिम पंक्ति की सीट आरक्षित करने का अनुरोध किया है। दरअसल, शिवपाल यादव खुद चाहते हैं कि उनको विधानसभा में आगे की पंक्ति में बैठने की जगह मिले। सपा ने उनकी मांग का समर्थन किया है। पढ़ने में भले ही यह छोटी सी बात लगे, लेकिन अखिलेश यादव के इस कदम से आने वाले दिनों में सियासी संभावनाएं कुछ और बनती दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी की राजनीति में नया पोस्टर, ‘यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार’