समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या की इस वारदात को गला रेतकर अंजाम दिया गया। गुरुवार शाम लगभग 4 बजे लोगों को हत्या का पता चला तो आक्रोश फैल गया। लोगों ने इकट्ठा होकर मामले में कार्रवाई की मांग की। फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगेह, सीओ सतीशचंद पांडे ने घटना की जानकारी ली। एसपी ने वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
कुछ दिन पहले हुआ था विवाद
बताया जाता है कि गांव मरोरा के रहने वाले शीशराम उर्फ सीताराम (45) का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर निजी जमीन पर बने मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करते थे। रात में वह मंदिर के पास बनी झोपड़ी में सोए हुए थे। रात में बदमाशों ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें : UP : पति-पत्नी के झगड़े का तीसरे ने उठाया फायदा, फुसलाकर ले गया होटल-रेप
दिनभर शव चारपाई पर पड़ा रहा। शाम करीब 4 बजे के आसपास उनकी पत्नी ननिया देवी चाय लेकर वहां पहुंचीं। वहां पति का शव देखकर उनकी चीख निकल गई। चर्चा है कि लगभग 15 दिन पहले मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा के दौरान गांव के कुछ शराबी किस्म के लोगों से पुजारी का विवाद हुआ था। शराबियों ने पुजारी से मारपीट की थी। पुजारी ने लूट का आरोप भी लगाया था। उधर, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।
ये भी पढ़ें : UP : कई शहरों में NIA के PFI दफ्तरों पर छापे, लखनऊ में दर्जी बना प्रदेश अध्यक्ष वसीम गिरफ्तार