Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपीः पंजाब की महिला कांग्रेस सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज-पोर्न वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा

punjab police caught a man in charge to send porn vidio to punjab woman mp
लाल घेरे में आरोपी। 

समरनीति न्यूज, लखनऊः खुराफाती लोग कहीं से भी बवाल कर डालते हैं। यूपी के कासगंज से पंजाब पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर किस्म के खुराफाती व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति कासगंज से सोशल मीडिया के जरिया पंजाब में कांग्रेस की महिला सांसद को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। कई बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरा और अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद उसे पंजाब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करके यूपी के कासगंज से गिरफ्तार किया। यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस आरोपी को लेकर वापस लौट गई। बताते हैं कि पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश में एक दिन लगातार इलाके में डेरा डाले हुए थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस वापस रवाना हो गई।

महिला सांसद ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

बताया जाता है कि पंजाब के मिढोर महोली के एसएस नगर में रहने वाली एक कांग्रेस महिला सांसद को एक महीने से वाट्सएप पर अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भेज रहा था। बताते हैं कि पीड़ित महिला सासंद ने इस व्यक्ति के खिलाफ मिढोर महोली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए आरोपी युवक की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ेंः राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग..

अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भेजने वाले की पहचान कासगंज शहर के अशोकनगर मोहल्ला निवासी नोइल गुटन नाम के व्यक्ति के रूप में हुई। पंजाब इस आरोपी नोइल गुटन की पिछले एक माह से तलाश कर रही थी। बताते हैं कि पंजाब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे से डेरा डाले थी। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी नोइल गुटन को उसके घर से गिरफ्तार किया। बाद में पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) कर रहे हैं। कहा कि सर्विलांस के जरिए आरोपी को पकड़ पाए हैं।

ये भी पढ़ेंः शातिर इंजीनियर का गंदा कारनामा, 16 राज्यों की 600 महिलाओं से मंगवाई अश्लील तस्वीरें-वीडियो और फिर करने लगा ब्लैकमेल