Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : यमुना नदी में नहा रही 17 साल छात्रा डूबी, मौत

Banda 17-year-old student immersed in Yamuna river dies

समरनीति न्यूज, बांदा : यमुना नदी में नहाते समय एक 17 साल की लड़की गहरे पानी में चली गई। इसके बाद उसकी डूबकर मौत हो गई। साथ में मौजूद दो बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगो को बुलाया। इसके बाद मल्लाहों ने किसी तरह जाल डालकर लड़की को निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार में बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

11वीं की छात्रा थी मृतका

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मरका के रहने वाले कमल कुमार की बेटी कामिनी (17) आज बुधवार को यमुना नदी में नहाने गई थी। उसके साथ परिवार के दो बच्चे भी थे। बताते हैं कि नहाते समय कामिनी गहरे पानी में चली गई। इसके बाद वह नदी में डूब गई। दोनों बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मल्लाहों ने जाल डालकर लड़की को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि लड़की 11वीं की छात्रा थी। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Alert : यूपी में अगले तीन-चार दिन में बारिश से मौसम होगा खुशनुमा