Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : उच्च तकनीक से उन्नत खेती, समझने विश्वविद्यालय पहुंचे भाकियू नेता

Banda: Advanced farming with high technology, understanding reached Bku

समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी बुंदेलखंड प्रभारी हीरा सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचा। इस प्रतिनिधि मंडल ने वहां कृषि वैज्ञानिकों से मिलकर उच्च तकनीक से उन्नत खेती की बारीकियां जानीं। इसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष जयराम सिंह (बछेउरा), आरके राना, छोटेलाल तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

खेती के बारे में विस्तार से दी जानकारी

कृषि वैज्ञानिकों ने भाकियू नेताओं को उच्च तकनीकि के माध्यम से उन्नत खेती की बारीकियां बताईं। इसके बाद सभागार कक्ष में कुलपति डा. यूएस गौतम द्वारा स्मृति चिह्न देकर प्रतिनिधि मंडल को सम्मानित किया गया। बताया गया कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बुंदेलखंड में गांव-गांव में भ्रमण कर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जानकारी दी जा रही है।

Banda: Advanced farming with high technology, understanding reached Bku

कुलपति ने बताया कि किसानों को विस्तृत जानकारी के लिये तीन दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय द्वारा की जाती है जिसमें रहने, खाने एवं प्रशिक्षण की निशुल्क व्यवस्था है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में सेमिनार में आए बरेली के रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक की होटल में मौत

प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने यहां से प्रभावित होकर चार बीघा खेत में फालसा लगाया है। इस दौरान उन्होंने कुलपति की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत सचमुच प्रशंसनीय है। इस मौके पर डा. भानु प्रकाश मिश्रा,  डा. बीके गुप्ता,  डा. मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड कृषि विश्वविद्यालयः शिक्षक से लेकर छात्र-छात्रा तक ने बोया हरियाली का बीज