Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : BJP ने फूंका पाकिस्तानी मंत्री बिलावल का पुतला

Banda : BJP burnt effigy of Pakistani Foreign Minister Bilawal

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान विदेश मंत्री विलावल भुटटो जरदारी का आज बीजेपी ने पुतला फूंका। दरअसल, पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बांदा में भी विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला फूंका गया। भाजपाइयों ने नारेबाजी भी की। जीआईसी मैदान से विरोध में नारे लगाते हुए अशोकलाट चौराहे पहुंचे। फिर वहां पुतला जलाया। इस दौरान भाजपा के लगभग सभी विधायक, मंत्री और स्थानीय नेता तथा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा : शहर की VIP सड़क पर कई दिन से अंधेरा, नगर पालिका की व्यवस्था धड़ाम